फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   knh child swapping case staff nurse and midwife arrested

बच्चा बदलने के मामले में स्टाफ नर्स, मिड वाइफ गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
knh child swapping case staff nurse and midwife arrested

प्रदेश के सबसे बड़े मातृ-शिशु कमला नेहरू अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले में शिमला पुलिस ने मंगलवार को स्टाफ नर्स पुष्पा देवी और मिड वाइफ रूप देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों को मौके पर ही जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों महिला कर्मचारी बच्चा बदलने वाली रात ड्यूटी पर मौजूद थीं।

विज्ञापन


दोनों का काम डिलीवरी के बाद बच्चा लेने और उसे परिजनों को सौंपने का था। पुलिस ने जांच में पाया कि मिड वाइफ रूप देवी का काम डिलीवरी के बाद बच्चे को रेपर में रिसीव करना था। लेबर रूम का तापमान ठंडा होता है, लिहाजा जन्म के बाद मिड वाइफ बच्चे को नर्सरी में ले जाती है। वहां स्टाफ नर्स पुष्पा का काम बेबी को क्लैंप लगाना, कपड़े पहनाना और वजन करना था।
विज्ञापन


उसके बाद बच्चा परिजनों को सौंप दिया जाना था। पुलिस के अनुसार शीतल और अंजना की डिलिवरी के समय में ज्यादा अंतर नहीं था। संभव है कि इस दौरान इन दोनों की लापरवाही की वजह से बच्चे बदल गए हों। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच जारी है, पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि बच्चे बदलने के मामले में स्टाफ नर्स पुष्पा देवी और मिड वाइफ रूप देवी को गिरफ्तार किया गया है।

जितेंद्र के घर आज बदले जाएंगे बच्चे

knh child swapping case staff nurse and midwife arrested

हिमाचल हाईकोर्ट के आग्रह पर मंडी और शिमला के दंपति में रजामंदी के बाद बुधवार को बच्चे बदले जाएंगे। खलीनी में जितेंद्र और अंजना के घर पर अन्न ग्रहण रस्म के बाद दोनों परिवार एक दूसरे को बच्चे सौंपेंगे। पांच माह बाद अमानत जितेंद्र व अंजना और नितांश मंडी निवासी अनिल और शीतल की गोदी में खेलेंगे। 

अगले दिन वीरवार को दोनों परिवार एक साथ कोर्ट में बच्चा बदलने की जानकारी देंगे और कोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि डीएनए रिपोर्ट में बच्चे बदलने की पुष्टि होने के बाद 21 अक्तूबर को कोर्ट के बाहर दोनों परिवारों में बच्चा बदलने पर सहमति बनी थी। दोनों परिवारों में जहां अपना बच्चा मिलने की खुशी है, वहीं पांच माह तक पालने वाले बच्चे को खोने का गम भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed