फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kirti Sharma of Rugda village and Abhishek Patial, resident of Bhauda, made their dreams come true by becomi

उपलब्धि: रुगड़ा गांव की कीर्ति शर्मा और भौड़ा निवासी अभिषेक पटियाल ने लेफ्टिनेंट बन सपने किए साकार

Mon, 08 Sep 2025 11:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/भवारना (कांगड़ा)।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/भवारना (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Sep 2025 11:41 AM IST
सार

सोलन जिला की कंडाघाट तहसील के रुगड़ा गांव की कीर्ति शर्मा ने बचपन का सपना पूरा करते हुए सेना में कमीशन प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
Kirti Sharma of Rugda village and Abhishek Patial, resident of Bhauda, made their dreams come true by becomi
रुगड़ा गांव की कीर्ति शर्मा और भौड़ा निवासी अभिषेक पटियाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की कंडाघाट तहसील के रुगड़ा गांव की कीर्ति शर्मा ने बचपन का सपना पूरा करते हुए सेना में कमीशन प्राप्त किया है। कीर्ति ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) की परीक्षा पास करने के बाद ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई से एक साल का प्रशिक्षण लेकर कमिशन प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि पर माता-पिता इंद्र कुमार शर्मा और मंजुला शर्मा ने खुशी जताई है। कीर्ति ने 12वीं की पढ़ाई लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल से की। इसके बाद सेंट बीड्स कॉलेज से बीएससी और एचपीयू से जियोलॉजी विषय में एमएससी पूरी की। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने सीडीएस की तैयारी भी की और वर्ष 2024 में परीक्षा पास की। प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग पंजाब के गुरदासपुर में की गई है। 

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बन लौटे अभिषेक पटियाल का भिखाशाह में जोरदार स्वागत
भवारना क्षेत्र के भौड़ा निवासी अभिषेक पटियाल लेफ्टिनेंट बनने के बाद रविवार को घर पहुंचे। गांववासियों ने भिखाशाह में बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अभिषेक पटियाल के पिता विजय सिंह पटियाल भी सेना से नायब सूबेदार पद से रिटायर हैं। अभिषेक ने माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा से दसवीं और जमा दो की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ से की। इसके बाद उन्होंने बीएससी की पढ़ाई राजकीय कॉलेज चंडीगढ़ से की। बचपन से ही मेहनती और देशभक्ति की भावना से प्रेरित अभिषेक के परिवार में सेना की परंपरा तीसरी पीढ़ी तक चली आ रही है। उनके दादा ईश्वर सिंह पटियाल और ताया-दादा जोगेंद्र सिंह पटियाल सेना से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed