फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kiren Rijiju laid the foundation stone of sports training center and ice hockey rink in Kaza, performed dance

Himachal: किरेन रिजिजू बोले- शिमला से किन्नौर-लाहौल तक सड़कें होंगी डबललेन

Sat, 28 Jun 2025 10:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Jun 2025 10:38 PM IST
सार

संसदीय कार्य एवं जनजातीय मामलों के मंत्री रिजिजू ने कहा कि सड़कें चौड़ी होने से लोगों की जीवनशैली में बदलाव दिखेगा। उन्होंने ताबो से आगे की सड़क की खस्ता हालत का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Kiren Rijiju laid the foundation stone of sports training center and ice hockey rink in Kaza, performed dance
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू काजा दाैरे पर। - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बत सीमा से लगते जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि शिमला से रामपुर होते हुए किन्नौर व लाहौल-स्पीति तक की सड़कों को डबललेन किया जाएगा। संसदीय कार्य एवं जनजातीय मामलों के मंत्री रिजिजू ने कहा कि सड़कें चौड़ी होने से लोगों की जीवनशैली में बदलाव दिखेगा। उन्होंने ताबो से आगे की सड़क की खस्ता हालत का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को काजा के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां के लोगों की दिक्कतें जानने आया हूं। उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत  कई कल्याणकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखकर लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात दी।

विज्ञापन





लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर मानसून सत्र से पहले ही लाहौल-स्पीति के दौरे का कार्यक्रम बनाया, क्योंकि वह यहां की समस्याओं एवं विकास के मुद्दों को स्वयं जानना चाहते थे। उन्होंने स्पीति में होम स्टे योजना की सराहना की। रविवार को भी रिजिजू लाहौल-स्पीति जिले के ही दौरे पर रहेंगे। उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत और स्थानीय विधायक अनुराधा राणा भी मौजूद रहीं।इस दाैरान मंत्री ने सांसद कंगना रणाैत के साथ स्पीति का लोक नृत्य भी किया और इसका एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed