फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kiratpur Nerchowk Fourlane: 37.75 crore compensation given from Dahar to Pandoh, buildings not broken

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन: डैहर से पंडोह तक 37.75 करोड़ का मुआवजा दिया, नहीं टूटे भवन

Fri, 02 Dec 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 11:25 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई ने डैहर से पंडोह तक खड़े भवनों का 37.75 करोड़ मुआवजा आवंटित किया है। लेकिन अभी तक यह 86 भवन मौके पर ही खड़े हैं। 

विज्ञापन
Kiratpur Nerchowk Fourlane: 37.75 crore compensation given from Dahar to Pandoh, buildings not broken
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन में केंद्र सरकार की अनुमति के बिना अप्रूव्ड रोड अलाइनमेंट का बदलाव करने के बाद अब लगातार भूमि अधिग्रहण के मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई ने डैहर से पंडोह तक खड़े भवनों का 37.75 करोड़ मुआवजा आवंटित किया है। लेकिन अभी तक यह 86 भवन मौके पर ही खड़े हैं।  सूचना का अधिकार 2005 के तहत एनएचएआई के भू अधिग्रहण इकाई के अधिकारी गौरव चौधरी ने फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति को इसकी जानकारी पत्र संख्या एलएओ (विभूअई)राउमा/2022-1152 में दी है।

विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि किरतपुर-नेरचौक व नेरचौक से पंडोह तक बन रहे फोरलेन में दो तहसील बल्ह, सदर व एक उपतहसील डैहर के कुल 15 मुहालों के 86 बहुमंजिला भवनों का 37 करोड़ 75 लाख 42 हजार 245 रुपये का मुआवजा आवंटित होने के बाद भी मकान मौके पर खड़े हैं, जबकि सड़क का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन


समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि नौलखा से डडौर तक बन रहे फोरलेन में मकान मालिकों को हुए मुआवजा आवंटन के बाद मौके पर खड़े मकानों की सूची आना अभी बाकी है। समिति ने परियोजना निदेशक मंडी से आग्रह किया है कि पंडोह से मनाली तक बन रहे टूलेन में हुए मकानों के मुआवजा आवंटन के बाद खड़े मकानों की सूचियां बनाने के लिए जो आदेश भू अर्जन अधिकारी पंडोह को जारी किए हैं, उनके आदेशों की छायाप्रतियां उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। इन्हेें उपलब्ध करवाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed