किन्नौर: नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें,डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात, देखें लाइव वीडियो
करीब डेढ़ घंटे के कड़ी में मशक्कत के बाद भारी भरकम चट्टान को हटाया गया।
विस्तार
किन्नौर जिले के खारों पुल के पास एनएच-5 पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पहाड़ से भारी भरकम चट्टान गिर गई। इसके चलते मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा और स्पीति की तरफ वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से बंद हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पहाड़ से चट्टान दरकने का एहसास पहले ही हो गया था।
इसके चलते वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था। मार्ग पर चट्टान गिरने के बाद बीआरओ ने युद्ध स्तर पर एनएच को बहाल करने का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे के कड़ी में मशक्कत के बाद भारी भरकम चट्टान को हटाया गया। सीमा सड़क संगठन के ओसी पवारी अक्षय दुबे ने बताया कि मुख्यालय रिकांगपिओं से पूह, काजा और स्पीति की तरफ छोटे और बड़े दोनों तरह की वाहनों की आवाजाही बराबर हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.