फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kinnaur landslide news: ndrf itbp jawans save life of man stuck in debris after landslide

Kinnaur Landslide: देवदूत बनकर पहुंचे जवान, मलबे में दबे व्यक्ति की बचा ली जान

Wed, 11 Aug 2021 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Aug 2021 05:43 PM IST
सार

रेस्क्यू में जुटे जवानों ने मलबे में दबे एक शख्स को कड़ी मशक्कत से बचाया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
kinnaur landslide news: ndrf itbp jawans save life of man stuck in debris after landslide
रेस्क्यू में जुटे जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसेरी के समीप हुए भूस्खलन में बस समेत कई वाहन मलबे में दब गए हैं। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। अभी तक दो शव बरामद किए गए हैं जबकि 10 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू में जुटे जवानों ने मलबे में दबे एक शख्स को कड़ी मशक्कत से बचाया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। इस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने बताया कि निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन घटनास्थल पर आईटीबीपी की तीन बटालियन के करीब 200 जवान हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। रेस्क्यू टीम करीब एक घंटे से भूस्खलन के रुकने का इंतजार कर रही है। करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि निगुलसेरी, किन्नौर में भूस्खलन होने से मलबे में वाहनों के दबने का समाचार सुनकर बहुत दुखी हूं। हमने किन्नौर प्रशासन को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दे दिए हैं। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने जयराम ठाकुर से फोन पर बात की और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए और स्थिति का जायजा लेने के लिए आईटीबीपी के महानिदेशक से भी बात की।


गौरतलब है कि 25 जुलाई 2021 को किन्नौर जिले के बटसेरी में सांगला-छितकुल मार्ग पर पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में एक पर्यटक वाहन आ गया था। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन को चट्टानों ने हवा में ही उड़ा दिया था और 600 मीटर नीचे बास्पा नदी के किनारे दूसरी सड़क पर जा गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed