फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur: Kinner Kailash Yatra will run from August 1 to 15, preparations begin

Kinnaur News: 1 से 15 अगस्त तक चलेगी किन्नर कैलाश यात्रा, प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां

Fri, 30 Jun 2023 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 07:50 PM IST
सार

किन्नर कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की बैठक हुई। जगत सिंह नेगी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें।

विज्ञापन
Kinnaur: Kinner Kailash Yatra will run from August 1 to 15, preparations begin
किन्नर कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन मास में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष 1 से 15 अगस्त तक चलेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की बैठक हुई। जगत सिंह नेगी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में जवानों की तैनाती करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान हर प्रकार की चिकित्सीय आवश्यकता को पूर्ण करें और यात्रा के अधिकतर स्थानों पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाएं।

विज्ञापन


वन विभाग को यात्रा की संपूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वन विभाग की ओर से रास्ते का सुधारीकरण कार्य, मार्ग में सुगमता लाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक है। यात्री ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए जिला पर्यटन विभाग से संपर्क किया जा सकता है और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए http://hpkinnaur.nic.in/ पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यात्रा के लिए कुल 350 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी। इसमें 200 यात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन और 150 यात्रियों का पंजीकरण ऑफलाइन माध्यम से रहेगा। इस वर्ष यात्रियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सक से चिकित्सा प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा और चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करने की अवधि यात्रा के 15 दिन पूर्व से अधिक न हो। बैठक की कार्यवाही का संचालन तहसीलदार कल्पा कंचन ने किया। इस मौके पर वनमंडलाधिकारी अरविंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, उपपुलिस अधीक्षक भावानगर नरेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed