{"_id":"689c24cfdc35126057051421","slug":"kinnaur-kailash-yatra-starts-again-500-devotees-will-go-in-the-first-two-days-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur Kailash Yatra: बारिश के बीच किन्नौर कैलाश यात्रा हुआ शुरू, 144 श्रद्धालु हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur Kailash Yatra: बारिश के बीच किन्नौर कैलाश यात्रा हुआ शुरू, 144 श्रद्धालु हुए रवाना
Wed, 13 Aug 2025 11:12 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:12 AM IST
सार
उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने बताया 15 अगस्त से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से भी यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
किन्नौर कैलाश।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला प्रशासन द्वारा भारी बारिश और खराब मौसम के चलते 6 अगस्त से बंद की गई प्रसिद्ध किन्नौर कैलाश यात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई है। यात्रा के फिर से शुरू होते ही 144 श्रद्धालुओं का पहला जत्था दर्शन के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
प्रशासन और यात्रा कमेटी ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को ठीक कर दिया गया है और तंगलिंग खड्ड पर पूरी तरह से टूट चुके पुल का भी दोबारा निर्माण किया गया है। अब यात्रा का मार्ग अब सुरक्षित है और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
उधर , उपमंडलाधिकारी कल्पा एंव जिला पर्यटन अधिकारी अमित कल्याइक ने बताया कि किन्नौर कैलाश यात्रा को बुधवार से शुरू किया है। उन्होंने कहा सभी श्रद्धालुओं से अपी ल है कि प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों को पालन करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
छोटे शाही स्नान का शुभ मुहूर्त 15 अगस्त रात्रि 11:50 पर होगा शुरू
मणिमहेश यात्रा के छोटे शाही स्नान का शुभ मुहूर्त 15 अगस्त रात्रि 11:50 बजे शुरू होगा। अगले दिन 16 अगस्त की रात 9:35 बजे इसका समापन होगा। अधिकतर श्रद्धालु 16 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान करेंगे। इसके लिए 15 अगस्त की शाम को शिवभक्त डल झील में पहुंच जाएंगे। क्षेत्र के पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 15 अगस्त रात्रि को शुरू होगा ओर शनिवार को सारा दिन रहेगा। उधर, जैसे-जैसे छोटे स्नान का शाही मुहूर्त नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर व पंजाब से सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बुधवार को जेएंडके से आई श्रद्धालुओं की छड़ी भरमाणी माता दर्शन करने गई। इसके बाद चौरासी मंदिर में पूजा-अर्चना करके यह छड़ी डल झील के लिए रवाना हुई। उनका अगला पड़ाव धन्छौ में होगा। जहां से अगले दिन छड़ी डल झील के लिए प्रस्थान करेगी। भरमौर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से माहौल भक्तिमय हो चुका है।