{"_id":"623f39a349d433585c7d7531","slug":"kick-boxing-competition-laghe-won-gold-in-sub-junior-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता: सब जूनियर मुकाबले में लाघे ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता: सब जूनियर मुकाबले में लाघे ने जीता गोल्ड
Sat, 26 Mar 2022 09:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:36 PM IST
सार
कुमारहट्टी के राजा वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली अमर शहीद जनरल बिपिन रावत मेमोरियल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन सब जूनियर मुकाबले हुए। इसमें ग्रुप (ए) गर्ल्स में 7 से 8 वर्ष के आयु वर्ग में महाराष्ट्र की ओवी एस लाघे ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कुमारहट्टी के राजा वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली अमर शहीद जनरल बिपिन रावत मेमोरियल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन सब जूनियर मुकाबले हुए। इसमें ग्रुप (ए) गर्ल्स में 7 से 8 वर्ष के आयु वर्ग में महाराष्ट्र की ओवी एस लाघे ने गोल्ड मेडल जीता। महाराष्ट्र की मानसी धावले ने सिल्वर, पश्चिम बंगाल से सामरे एम गंधर व सवारनली इंगलरे, महाराष्ट्र को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
इससे पहले चार दिवसीय नेशनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर जनरल अतुल कौशिक (सेवानिवृत्त) ने किया। जबकि सोलन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम पूर्व सीडीएस जनरल शहीद बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता में देशभर के 18 राज्यों के 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान संदीप शर्मा, विजेंद्र रावत, भुवन सिंह, योगेश कुमार, कुलदीप सिह, रमेश चौहान, जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
रावत के नाम पर इसलिए हो रही प्रतियोगिता
किक बॉक्सिंग के फाउंडर सदस्य योगेश कुमार शाद, कोच विजेंद्र रावत व संदीप शर्मा सैंडी ने बताया कि बिपिन रावत का किक बॉक्सिंग से गहरा नाता रहा है। देश में किक बॉक्सिंग को शुरू करने में उनका अहम योगदान है। उनका सपना था किक बॉक्सिंग को क्रिकेट की तर्ज पर खेला जाए। उन्होंने बताया कि किक बॉक्सिंग को 1997 में शुरू किया गया था। वर्ष 2017-18 में बिपिन रावत इससे जुड़े। वर्ष 2021 में किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम को भेजने में भी रावत ने पूरा सहयोग दिया। लिहाजा अब यहां पर उनके नाम पर यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन