फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khushwant Singh Litfest: Canada dispute and G-20 will be discussed, this time 39 speakers will participate

Khushwant Singh Litfest: कनाडा विवाद और जी-20 पर होगी चर्चा, इस बार शामिल होंगे 39 वक्ता

Fri, 06 Oct 2023 10:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 10:12 AM IST
सार

लिटफेस्ट के आयोजक व स्वर्गीय खुशवंत सिंह के बेटे राहुल ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। मुख्य वक्ता के तौर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो और गोरखा रेजिमेंट के मेजर जनरल इयान कार्डोजो भी इस बार शामिल होंगे।

विज्ञापन
Khushwant Singh Litfest: Canada dispute and G-20 will be discussed, this time 39 speakers will participate
मेजर जनरल इयान कार्डोजो, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, भाजपा सांसद वरुण गांधी व अभिनेता राज बब्बर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी कसौली में देश के प्रसिद्ध लेखक दिवंगत खुशवंत सिंह की याद में लिटफेस्ट 13 से 15 अक्तूबर तक होगा। इसमें कई नामी हस्तियां और प्रसिद्ध साहित्यकार भाग लेंगे। कसौली क्लब में होने वाले लिटफेस्ट में 39 वक्ता शामिल होंगे। इस दौरान भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद और जी-20 पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही भारत-पाक के संबंधों और देश में राजनीति की दशा पर भी कई वक्ता अपनी बात रखेंगे। लिटफेस्ट के आयोजक व स्वर्गीय खुशवंत सिंह के बेटे राहुल ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। मुख्य वक्ता के तौर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो और गोरखा रेजिमेंट के मेजर जनरल इयान कार्डोजो भी इस बार शामिल होंगे।

विज्ञापन


युद्ध के दौरान बारूदी सुरंग फटने से सेना मेडल से सम्मानित मेजर कार्डोजो ने खुद ही खुखरी से अपना पांव काट दिया था और जांबाजी से लड़ते हुए दुश्मनों को धूल चटाई थी। इसी तरह अपनी बेटी की हत्या के आरोप में छह साल जेल में रह चुकीं इंद्राणी मुखर्जी भी फेस्ट में शामिल होंगी। भाजपा सांसद वरुण गांधी, राजनेता व अभिनेता राज बब्बर, उनकी बेटी रूही बब्बर, अभिनेता अनूप सोनी, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर समेत कई साहित्यकार, अभिनेता, उपन्यासकार लिटफेस्ट में शामिल होंगे। लिटफेस्ट की इस बार की थीम है ‘दी रेवोल्यूशन विल नॉट वी टेलीवाइज्ड’ रहेगी।
विज्ञापन


ये वक्ता रखेंगे विचार 
मेजर जनरल इयान कार्डोजो, भाजपा सांसद वरुण गांधी, इंद्राणी मुखर्जी, राजनेता व अभिनेता राज बब्बर, उनकी बेटी रूही बब्बर, अभिनेता अनूप सोनी, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, अमरजीत सिंह दुल्ट, अमृता त्रिपाठी, अनिरुद्ध सूरी, अनिरुद्धा भट्टाचार्जी, अंजुम हसन, अनुराधा कपूर, अर्पणा पीरामल राजे, अराती कुमार रॉव, बच्ची कारकिया, बहार दत्त, बालाजी वित्तल, दिनेश ठाकुर, फाजना कांट्रेक्टर, हरिंदर बाजवा, ईशार्थ सैय्यद, जसप्रीत विंद्रा, जयदीप मुकरेजा, कल्पना, किम लाली, कुबरा सेइत, मालविका साघवी, मारिया गुरेती, महुआ चिन्नपा, मुकेश बंसल, प्राकला प्रभाकर, प्रभा चंद्रयान, प्रशांत रेड्डी, आर गोपाल कृष्ण, राहुल सिंह, रूपिंदर सिंह, सराह जेकोब, उज्जव दोसांझ शामिल होंगे। इसके अलावा तीन निर्णायक भी होंगे, जिसमें आशिमा वैथ, मधुर सिंह और निरूपमा दत्त शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed