फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   khushwant singh litfest 2022 actress divya dutta interview

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट: दिव्या दत्ता बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा, नए चेहरों को मिल रहा मौका

Mon, 17 Oct 2022 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कसौली
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कसौली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Oct 2022 05:29 PM IST
सार

दिव्या दत्ता ने कहा कि टोल पर हिमाचल में आपका स्वागत है, देखकर दिल में नया जोश भर आता है। उन्होंने शिमला और चायल को भी याद कर कहा कि जल्द ही वह अपनी एक फिल्म हिमाचल में शूट करेंगी।

विज्ञापन
khushwant singh litfest 2022 actress divya dutta interview
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में अभिनेत्री दिव्या दत्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के दौरान बॉलीबुड और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की विख्यात अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कसौली से बिग-बी को याद किया। उन्होंने कहा कि बिग-बी से बात करने के लिए उन्होंने एक दिन पहले से ही रिहर्सल शुरू कर दी थी। उस दौरान दिल में डर था कि बिग-बी क्या पूछ लेंगे लेकिन फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन से बात करने का अलग ही अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। नए चहरों को भी फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन


दिव्या दत्ता ने कहा कि टोल पर हिमाचल में आपका स्वागत है, देखकर दिल में नया जोश भर आता है। उन्होंने शिमला और चायल को भी याद कर कहा कि जल्द ही वह अपनी एक फिल्म हिमाचल में शूट करेंगी। इस दौरान यश चोपड़ा की फिल्म पर बात कर कहा कि उनके साथ फिल्म करने के लिए हमेशा उत्सुक रही हैं। जब भी उनको फिल्म का ऑफर आता है तो कभी मना नहीं करती। दिव्या दत्ता ने सत्र के दौरान अपनी किताब पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब तक जिस जगह हूं, अपनी मां की बदौलत हूं। 
विज्ञापन


शाहरुख खान से मिलने के लिए खड़ी रही कनॉट प्लेस
दिव्या दत्ता ने शाहरुख खान से मिलने का कारण कनॉट प्लेस में खड़े रहना बताया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान फिल्म के लिए ऑफर देते है या नहीं लेकिन उन्होंने भीड़ में से उन्हें बुलाया। इस बारे में किताब में एक अलग चैप्टर लिखा है और हर बात को प्रकाशित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदास मान से आज भी दिल का रिश्ता
पंजाब में काफी फिल्में की हैं। इसके चलते गुरदास मान से आज भी दिल का रिश्ता है। उन्होंने गुरदास मान को मान साहब कहकर याद किया। मान साहब आज भी एक बड़े अभिनेता है। 

मां की कविता को भी पढ़कर सुनाया
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपनी पुस्तक में सारा श्रेय मां को दिया है। उन्होंने कहा कि मां हमेशा मुझे सुर्खियों में देखना चाहती है। सुबह जब भी अखबार घर पर आता है, तभी केवल मेरे बारे में पढ़ना चाहती है। इस दौरान अपनी मां की लिखी कविता को भी गुनगुनाया।  


फ्री रहते हुए लिखी पुस्तक 
उन्होंने कहा कि आमतौर पर पुस्तक लिखने के लिए फ्री समय देखा जाता है लेकिन मैंने काम के साथ-साथ अपनी जीवनी लिखना शुुरू कर दी थी। जो आज लोगों में काफी चर्चा में है। उन्होंने एक और किताब लिखने के बारे में भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed