{"_id":"5a9539214f1c1b013e8b46eb","slug":"khushi-ram-balnatah-took-charge-of-hpscb-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालनाहटा ने संभाला सहकारी बैंक के चेयरमैन का पदभार, इस मामले पर करवाएंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालनाहटा ने संभाला सहकारी बैंक के चेयरमैन का पदभार, इस मामले पर करवाएंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सहकारी बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन खुशीराम बालनाहटा ने पदभार संभाला। शिमला के मॉल रोड स्थित बैंक मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद बालनाहटा ने पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
बालनाहटा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बैंक को नवीन तकनीक के माध्यम से शिखर तक पहुंचाना है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक में पूर्व में कई बातें उजागर हुई थीं। उनकी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
यदि कहीं कोई गड़बड़ी पाई गई तो उसकी जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सरकार ने उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने बैंक से जो उम्मीदें लगाई हैं, वे उसे पूरी करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
बैंक को शीर्ष तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में इस बैंक को उन्होंने शेड्यूल बैंक में लाया गया था। उस समय लोन पॉलिसी में भी कई बदलाव किए थे।
बिजली परियोजनाओं को भी फाइनेंस करने का उन्होंने निर्णय लिया था। इसके लिए पालिसी बनाई थी और उसे आरबीआई से स्वीकृति दिलाई थी। इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने बालनाहटा का गर्मजोशी से स्वागत किया।