फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   khumani and plum gave good benefits to farmers in himachal pradesh

कोरोना काल में प्लम, खुमानी बने बागवानों की आय का जरिया

Thu, 27 May 2021 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 May 2021 01:56 PM IST
सार

व्यापारी महेंद्र सिंह और दीन नाथ ने बताया कि स्टोन फ्रूट की इस बार अच्छी मांग है और कोरोना के समय लोग स्टोन फ्रूट को अधिक पसंद कर रहे है।

विज्ञापन
khumani and plum gave good benefits to farmers in himachal pradesh
प्लम, खुमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल के बीच बागवानों के लिए गुठलीदार फल आय का जरिया बन रहे हैं। प्लम और खुमानी ने प्रदेश और बाहरी मंडियों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। प्लम 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो और खुमानी 40 से 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।

विज्ञापन


मंडी के नाचन और सराजघाटी के बागवानों ने प्लम और खुमानी का तुड़ान शुरू कर दिया है। इससे बागवानों को कोरोना के बीच मंदी के दौर में अच्छी आय अर्जित हो रही है। लोग भी पहाड़ों के ताजा फलों को खाना पसंद कर रहे हैं। जिससे इन फलों की मांग बढ़ गई है। 
विज्ञापन


बागवान वेद प्रकाश, हेम सिंह, दीवान चंद, किशोरी लाल, चमन लाल, नवीन कुमार, मुरारी लाल और शेर सिंह ने कहा कि प्लम और खुमानी का तुड़ान शुरू हो चुका है। इसके दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। कुल्लू, सोलन, कांगड़ा और शिमला के अलावा जम्मू, अमृतसर और पंजाब से स्टोन फ्रूट की भारी मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी महेंद्र सिंह और दीन नाथ ने बताया कि स्टोन फ्रूट की इस बार अच्छी मांग है और कोरोना के समय लोग स्टोन फ्रूट को अधिक पसंद कर रहे है। इधर, क्षेत्र में लहसुन, गेहूं, मूली, गोभी ने भी किसानों की आर्थिकी को कुछ हद तक मजबूत किया है। कृषि प्रसार अधिकारी कृष्ण ने बताया कि स्टोन फ्रूट का विपणन शुरू हो गया है। किसान और बागवान अच्छी आय कमा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed