{"_id":"629a2672a11c04765b567296","slug":"khelo-india-games-three-players-from-himachal-will-present-a-challenge-in-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Games: वेटलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India Games: वेटलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी
Fri, 03 Jun 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:54 PM IST
सार
खेलो इंडिया गेम्स के वेटलिफ्टिंग वर्ग में हिमाचल के तीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की तकनीकी ऑफिशियल टीम के लिए भी हिमाचल से चार रेफरी चुने गए हैं।
विज्ञापन
प्रज्ञा शर्मा, सुवंश ठाकुर व आकाश पठानिया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पंचकूला में चार जून से शुरू हो रही खेलो इंडिया गेम्स के वेटलिफ्टिंग वर्ग में हिमाचल के तीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की तकनीकी ऑफिशियल टीम के लिए भी हिमाचल से चार रेफरी चुने गए हैं। कांगड़ा के राजा का तालाब के रहने वाले आकाश पठानिया प्रतियोगिता में 89 किलोग्राम वर्ग प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा कांगड़ा के ही सुवंश ठाकुर 96 किलोग्राम वर्ग में दम दिखाएंगे। खेलो इंडिया के यूथ वर्ग में ऊना जिले की प्रज्ञा शर्मा 61 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
वेटलिफ्टिंग में जिला कांगड़ा के रहने वाले इंटरनेशनल रेफरी प्रदीप शर्मा और राज कुमार जंवाल, हमीरपुर के रहने वाले रेफरी राजेश कुमार और रेनबो इंटरनेशनल स्कूल की चंचल यादव खेलो इंडिया गेम्स में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका अदा करेंगे। प्रदेश के खिलाड़ी और रेफरी देर शाम पंचकूला पहुंच गए हैं। पंचकूला में खेलो इंडिया गेम्स का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
मेडल जीत कर लौटेंगे खिलाड़ी : प्रदीप
हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि पंचकूला में चार जून से शुरू हो रही खेलो इंडिया गेम्स के वेटलिफ्टिंग इवेंट में हिमाचल की ओर से तीन खिलाड़ी आकाश पठानिया, सुवंश ठाकुर और प्रज्ञा शर्मा भाग लेंगे। इसके अलावा चार रेफरी खेलो इंडिया गेम्स में टेक्निकल ऑफिशियल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि यह तीन खिलाड़ी प्रदेश का नाम चमकाएंगे।
विज्ञापन