{"_id":"61004a238ebc3e58794b00a8","slug":"khalistan-slogans-on-stones-in-naina-devi-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नयनादेवी में लिखा खालिस्तान की यहां से हद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नयनादेवी में लिखा खालिस्तान की यहां से हद शुरू
Tue, 27 Jul 2021 11:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:33 PM IST
सार
सड़क के पत्थरों पर यह किसने लिखा तथा किसकी इस बारे में क्या मंशा है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पत्थरों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री नयना देवी-कोलांवाला टोबा सड़क में सड़क पर लगाए गए मील के पत्थरों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। शरारती तत्वों ने इन पत्थरों पर खालिस्तान की हद शुरू, खालिस्तान बिच तुहाड्डा स्वागत है, खालिस्तान जिंदाबाद लिखा मिला। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है। पुलिस और आम लोग इसे शरारती तत्वों का काम बताते हुए क्षेत्र का माहौल खराब करने की साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क के पत्थरों पर यह किसने लिखा तथा किसकी इस बारे में क्या मंशा है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की नजर इन पत्थरों पर पड़ी और उन्होंने प्रशासन को इसके बारे अवगत करवाया। जगह जगह पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा ज्वाइन खालिस्तान या पंजाबी भाषा में रेफरेंडम 2021 या ज्वाइन एसएसजे लिखा है। कुछ जगह पर पेंट से तो किसी जगह पर मार्कर पेन से लिखा गया है। कोलां वाला टोबा से गाडि़यों में आने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की नजर इन पत्थरों पर पड़ रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि कोरोना काल के करीब दो साल बाद श्री नयना देवी में श्रावण अष्टमी के मेले आरंभ होने जा रहे हैं। ऐसे में खालिस्तान जिंदाबाद की जगह-जगह पर वॉल राइटिंग से नयना देवी में हड़कंप मच गया है। बड़ी बात यह है कि वॉल राइटिंग करने वाले असामाजिक तत्व श्री नयना देवी में कोलां वाला टोबा के रास्ते से पुलिस बैरियर क्रॉस करके आए हैं। उधर, डीएसपी श्री नयना देवी जी पूर्ण चंद ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी को मौके पर भेजकर विस्तृत छानबीन कराई गई है। जिसने भी यह कार्य किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन