{"_id":"6a5f630b5d27bef61c03a069","slug":"khalini-workers-refuse-to-join-the-workers-union-shimla-news-c-19-1-sml1034-757073-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कर्मचारी संगठन से जुड़ने से \nखलीनी के कर्मियों का इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कर्मचारी संगठन से जुड़ने से खलीनी के कर्मियों का इन्कार
विज्ञापन
शिमला। कार्यालय प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) के मुख्यालय स्थित खलीनी परिसर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कर्मचारी संगठन की सदस्यता नहीं लेने का फैसला किया है। राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के इस निर्णय का सम्मान करने की बात कही है।
मुख्यालय वन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की बैठक देव स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खलीनी स्थित सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से संगठन से जुड़ने और सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया गया। संघ के अनुसार इस संबंध में कर्मचारियों से बातचीत की गई लेकिन उन्होंने वर्तमान समय में संगठन की सदस्यता लेने के प्रति असहमति जताई। कर्मचारी संघ ने कहा कि वह कर्मचारियों के इस निर्णय का सम्मान करता है। संघ ने स्पष्ट किया कि सदस्यता नहीं लेने के बावजूद संगठन भविष्य में भी सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के महासचिव सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। ब्यूरो