फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Keonthal team won Suresh Memorial Football Tournament

Shimla News: क्योंथल टीम ने जीती सुरेश मेमोरियल फुटबाल स्पर्धा

Thu, 15 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Keonthal team won Suresh Memorial Football Tournament
फाइनल में एमयूएफसी खलीनी को हराया
विज्ञापन

द परिवर्तन फाउंडेशन की ओर से करवाया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। ऐतिहासिक जुन्गा खेल मैदान में आयोजित 10वें सुरेश मेमोरियल फुटबाल कप के वीरवार को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


क्योंथल ने एमयूएफसी खलीनी शिमला की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। द परिवर्तन फाउंडेशन शिमला की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सोलन और शिमला की आठ फुटबाल टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि खेलों से जहां मनुष्य का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है वहीं पर खेलों के माध्यम से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक सोच का सृजन होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए खेलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने खेल समिति को 5,100 रुपये प्रदान किए। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजक शुभम कौंडल ने कहा कि सुरेश कौंडल एक जाने माने फुटबाल खिलाड़ी थे जिन्होंने विभिन्न स्तर की फुटबाल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जुन्गा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article