फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Keep distance from in home quarantine: CM Jairam Thakur

होम क्वारंटीन का पालन कर अपने घर के लोगों से भी रखें दूरी: जयराम

Sun, 03 May 2020 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Keep distance from in home quarantine: CM Jairam Thakur
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला में उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि देश के अन्य हिस्सों से प्रदेश में आने वाले लोग होम क्वारंटीन के दौरान मानदंडों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के सक्रिय सहयोग और प्रदेश सरकार के सामूहिक प्रयासों के कारण हिमाचल जल्द ही कोरोना मुक्त राज्य बन जाएगा।

विज्ञापन


इसलिए प्रदेश में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होगी कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके गांव और वार्ड में प्रवेश करने वाले लोग होम क्वारंटीन का सख्ती से पालन करें। जयराम ठाकुर ने कहा कि विशेष रूप से रेड या ऑरेंज जोन से आने वाले लोग होम क्वारंटीन का पालन करते हुए अपने घर के लोगों के साथ भी सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन


राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के अन्य हिस्सों में फंसे राज्य के लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियां शुरू की गई हैं और आवश्यक वस्तुओं तथा कृषि उपकरणों की सुचारु आवाजाही पर विशेष बल दिया जा रहा है। कर्फ्यू के दौरान दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रभावी सामाजिक दूरी बनी रहे और सभी फेस मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 बसों में प्रदेश लाए 1314 लोग
ट्राई-सिटी क्षेत्र में फंसे 1314 लोगों को 51 बसों में प्रदेश में लाया गया, जिनमें कांगड़ा जिले के 609, हमीरपुर के 335, ऊना के 132 और चंबा जिले के 238 लोग शामिल हैं। सीएम ने कहा कि ट्राई-सिटी में फंसे अन्य जिलों के और लोगों को भी वापस लाया जाएगा। इन सभी की किसी भी आईएलआई के लक्षणों की चिकित्सा जांच की जाएगी और उसके उपरांत होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। 

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का लेंगे पूरा ब्योरा  
मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को उनकी यात्रा के संपूर्ण ब्योरे के बाद ही घर जाने की अनुमति दी जाएगी, जहां उन्हें होम क्वारंटीन पर रखा जाएगा। पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार और आरडी धीमान, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। 


गांवों में खुली रहेंगी सभी दुकानें, बार और अहाते रहेंगे बंद 
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने कहा कि कर्फ्यू में छूट के दौरान शराब की दुकानें खुली रहेंगी, मगर बार और अहाते बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जेसी शर्मा और सचिव सूचना एवं जनसंपर्क रजनीश भी बैठक में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed