फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KCCB bank will give loan on civil report by RBI directions

लोन देने से पहले केसीसी बैंक भी देखेगा अब सिबिल रिपोर्ट

Mon, 10 Dec 2018 11:32 AM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 10 Dec 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
KCCB bank will give loan on civil report by RBI directions

अब कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक से भी लोन लेना आसान नहीं होगा। केसीसी बैंक की शाखाएं भी सिबिल (क्रेडिट इंफारमेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड) रिपोर्ट के आधार पर लोन देगा। अगर सिबिल रिपोर्ट अच्छी है तो आवेदक को लोन आसानी से मिल जाएगा, लेकिन रिपोर्ट खराब होने पर सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के बाद केसीसी बैंक ने भी सिबिल स्कोर को जांचने की व्यवस्था शुरू की है। केसीसी बैंक ने 216 शाखाओं में से लगभग 90 प्रतिशत शाखाओें में सिबिल रिपोर्ट को जांचना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

अब बंदरबांट लोन पर लगेगी लगाम

KCCB bank will give loan on civil report by RBI directions

अब राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर केसीसी बैंक की शाखाओं से लोन मिलेगा। इस व्यवस्था से नेताओं के इशारे पर बंदरबांट लोन पर लगाम लगेगी। इससे केसीसी बैंक की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।  

यह है सिबिल रिपोर्ट 
सिबिल एक ऐसी संस्था है, जो देश के हर व्यक्ति के बैंक से संबंधित लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड रखती है। ये वो लेन-देन होते हैं, जो कोई शख्स किसी वित्तीय संस्थान के साथ करता है। इसी रिकॉर्ड के हिसाब से सिबिल रिपोर्ट तय होती है। इस संस्था से बैंक और वित्तीय संस्थान इससे जुड़े हैं, जो हर ग्राहक के लेन-देन के बारे में सिबिल को बताते हैं।

इनमें लोन, ईएमआई, क्रेडिट कार्ड का बिल या फिर किसी लोन के लिए पूछताछ भी शामिल होती है। इसी के आधार पर व्यक्ति अच्छी या बुरी रिपोर्ट बनती है, जिसके आधार पर बैंक तय करते हैं कि वे आपको लोन दें या नहीं। इससे बैंकों को यह अंदाजा लगता है कि वह शख्स पैसे देगा या नहीं।

केसीसी बैंक के एजीएम लोन राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि आरबीआई के निर्देशानुसार सिबिल रिपोर्ट की व्यवस्था शुरू हो गई है। अब शाखाओं को सिबिल से जोड़ा गया है। अब व्यक्ति की सिबिल रिपोर्ट देखने के बाद ही लोन को मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed