फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   KCC Bank will give loan to people for purchasing solar panels, proposal approved in the board of directors mee

Himachal: सोलर पैनल की खरीद के लिए लोगों को ऋण देगा केसीसी बैंक, निदेशक मंडल की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

Tue, 29 Apr 2025 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

 केसीसी बैंक लोगों को घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए लोन उपलब्ध करवाएगा। प्रदेश के पांच जिलों में जहां भी बैंक के अपने भवन हैं, वहां पर सोलर पैनल सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
KCC Bank will give loan to people for purchasing solar panels, proposal approved in the board of directors mee
केसीसी बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित ने भी हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए पहल की है। केसीसी बैंक लोगों को घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए लोन उपलब्ध करवाएगा। प्रदेश के पांच जिलों में जहां भी बैंक के अपने भवन हैं, वहां पर सोलर पैनल सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। बैंक प्रबंधन के इस कदम से जहां प्रतिमाह लाखों रुपये बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा, वहीं बैंक को आर्थिक तौर पर भी इसका लाभ मिलेगा।  

विज्ञापन


बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। वर्तमान में बैंक शाखाओं में एसी, पंखों, ट्यूबलाइट और कंप्यूटर सिस्टम के चलने से रोजाना कई यूनिट बिजली की खपत होती है।  सिस्टम स्थापित होने से बैंक को अब बिजली बोर्ड को भारी भरकम बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा बैंक अब व्यक्तिगत तौर पर लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाएगा। इसमें 40 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध करवाने को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों की बहाली पर चर्चा
 बैंक के निदेशक मंडल की  बैठक में गत माह ड्यूटी में कोताही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में बर्खास्त चार बैंक अधिकारियों की बहाली के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। कई निदेशकों ने कहा कि अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार का एक मौका मिलना चाहिए। हालांकि इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही बैंक के डीजीएम कुलदीप चंद भारद्वाज को जीएम के पद पर नियुक्ति देने के पिछली बीओडी में पारित प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। निदेशक मंडल ने जीएम की शक्तियां देने में हुई देरी पर चर्चा की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की हरित ऊर्जा मुहिम को केसीसी बैंक आगे बढ़ाने जा रहा है। केसीसी बैंक की प्रदेश के सभी पांच जिलों में जहां भी अपने भवन हैं, वहां पर सोलर पैनल सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बैंक अब व्यक्तिगत तौर पर लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाएगा। कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है, लेकिन बैंक के एमडी के बैठक में न होने पर उन्हें अगली बैठक में पारित किया जाएगा।-कुलदीप पठानिया, चेयरमैन, केसीसी बैंक

बैंक की इन क्षेत्रों में हैं शाखाएं
 कांगड़ा स्थित बैंक मुख्यालय, संसारपुर टैरेस, हमीरपुर, ऊना सदर, अंब, कुल्लू सदर, मनाली समेत अन्य प्रमुख कस्बों व शहरों में बैंक की अपनी शाखाएं हैं। हालांकि बैंक की 200 से अधिक शाखाएं हैं, लेकिन कई जगह यह शाखाएं किराये के भवनों में हैं। जहां किराये के भवन हैं, वहां पर सोलर पैनल नहीं लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed