फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kaurav and pandav meet after 200 years in Sataun Sirmour himachal pradesh

Sirmour News: सतौन में 120 साल बाद कौरवों और पांडवों के वंशजों का आज होगा मिलन

Sat, 01 Jul 2023 02:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Jul 2023 02:24 PM IST
सार

शाठी और पाशी भाइयों का ऐतिहासिक मिलन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। शाठी कौरव वंशज हैं, जबकि पाशी पांडव वंशज हैं। हिमालय के पहाड़ों को काली माता का निवास स्थान माना जाता है।

विज्ञापन
kaurav and pandav meet after 200 years in Sataun Sirmour himachal pradesh
धूमधाम से मनाया जा रहा शांत पर्व। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र के टटियाना में 120 साल बाद इतिहास की पुनरावृत्ति होगी। यहां प्राचीन महासू महाराज के मंदिर के प्रांगण में शनिवार को शाठी और पाशी का अनोखा मिलन होगा। करीब एक साल पहले कुल देवता महासू महाराज के सुंदर और भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था। यह मंदिर गांव की सुंदरता को चार चांद लगा रहा है, जहां ठारी माता का शांत पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


शाठी और पाशी भाइयों का ऐतिहासिक मिलन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। शाठी कौरव वंशज हैं, जबकि पाशी पांडव वंशज हैं। हिमालय के पहाड़ों को काली माता का निवास स्थान माना जाता है। काली माता का एक स्वरूप ठारी माता है। ग्रामीणों के मुताबिक माता को खुश और शांत रखने के लिए इस तरह के पर्व का आयोजन किया जा रहा है। महासू देवता के मंदिर और ठारी माता की मूर्तियों को फूलों की माला से सजाया गया है। दो क्विंटल फूलों से मंदिर की सजावट की गई है। इस शांत पर्व में दो दिन में 400 गांवों के 40,000 लोगों के इकट्ठे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों अनिल शर्मा, मायाराम शर्मा, ओम प्रकाश रमौल ने बताया कि यहां शांत पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक जुलाई को मुख्य कार्यक्रम रखा गया है, लेकिन अनुष्ठान 28 जून से शुरू हो चुके हैं। घर-घर का हरेक शख्स तैयारी में जुटा हुआ है। महासू महाराज और माता ठारी की अनुकंपा से टटियाना वासी चौंतरे में थाती-माटी के जागरण के महापर्व ‘शांत महायज्ञ अनुष्ठान’ आयोजित कर रहे हैं। एक और दो जुलाई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सदी बाद मनाया जा रहा पर्व 
शाठी-पाशी का चौंतरा माना जाने वाले टटियाना में एक सदी बाद यह शांत पर्व मनाया जा रहा है। गौरतलब रहे कि एक जुलाई को आयोजित होने वाले भंडारे में कमरऊ तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों के अलावा पांवटा और रेणुकाजी क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहेंगे। दो जुलाई को होने वाले भंडारे में शिलाई, जौनसार और शिमला क्षेत्र के लोगों के अलावा ठुंडु बिरादरी के हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अपने अस्त्रों-शस्त्रों का जुलूस निकालकर पर्व का जश्न मनाया। 

550 साल बाद श्रीकृष्ण से मिलने आएंगे योगेश्वर महादेव
जिला कुल्लू विकास खंड आनी के एकमात्र कृष्ण मंदिर बटाला में 7 जुलाई को उनके भाई शिंगला के योगेश्वर महादेव पूरे 550 सालों बाद मिलने आएंगे। हजारों लोग इस ऐतिहासिक और  यादगार पल के साक्षी बनेंगे। साढे पांच सौ वर्ष पहले ठाकुर मुरलीधर को मूर्ति स्वरूप और शालीग्राम में शिंगला से लाकर बटाला में स्थापित किया गया था। अब साढ़े पांच सौ साल के बाद देवता योगेश्वर महादेव  ने अपने भाई मुरलीधर से मिलन की इच्छा जताई। इसके मद्देनजर 7 जुलाई को योगेश्वर महादेव अपने भाई  ठाकुर मुरलीधर से मिलने बटाला आएंगे। यहां दोनों देवताओं का महामिलाप होगा।


बताते चलें कि योगेश्वर महादेव महाराज की उत्पति श्रीमद्भागवत यज्ञ से मानी जाती है। शिंगला जिसका पुराना नाम शयपुरी है। शयपुरी के एक गांव उरु में एक किसान को हल लगाती बार देवता योगेश्वर महाराज का मोहरा मिला था। इसे बाद में रथ स्वरूप शिंगला में स्थापित किया गया था। शिंगला से योगेश्वर महादेव के कारदार पूर्णचंद शर्मा ने बताया कि शिंगला गांव में भगवान परशुराम ने लंबे समय तक विश्राम किया था और यहीं पर शालिग्राम रूप में नृसिंह भगवान और ठाकुर मुरलीधर की स्थापना की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed