फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kashapat road accident: No crash barriers; woman was livestreaming, screams heard at the end.

काशापाट सड़क हादसा: नहीं थे क्रैश बैरियर; लाइव कर रही थी महिला, अंत में सुनाई दीं चीखें

Sat, 27 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh सुभाष सेन, संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
सुभाष सेन, संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

महिला आशा कुमारी को क्या मालूम था कि उसके मायके पहुंचने से पहले ही काल उसका इंतजार कर रहा था। इस हादसे में उसका इकलौता 10 वर्षीय बेटा युगल भी हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
Kashapat road accident: No crash barriers; woman was livestreaming, screams heard at the end.
काशापाट सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काश...क्रैश बैरियर होते तो छह लोगों की जिंदगी बच जाती। न जाने पहाड़ी क्षेत्रों की दुर्गम सड़कों पर कई बार हादसा होने के बाद महज यह शब्द रह जाते हैं, लेकिन विभाग और सरकार फिर भी नहीं जागता। ऐसा ही हुआ शुक्रवार शाम 4:35 बजे। ढंढोल-काशापाट सड़क पर एक पिकअप के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की जान चली गई। दत्तनगर के मिल्क प्लांट में दूध बेचकर वापस काशापाट लौट रही पिकअप में पांच लोगों ने लिफ्ट ली थी। ये सभी काशापाट के रहने वाले थे। इस पिकअप में आनी के एक स्कूल में हिंदी की प्रवक्ता आशा कुमारी भी अपने बेटे के साथ सवार थी। वह अपने बेटे के साथ काशापाट जा रही थी। हादसे के समय आशा कुमारी फेसबुक पर लाइव वीडियो बना रही थी और वह वीडियो बनाते वक्त अन्य सवारियों को अपना ननिहाल दिखाने लगी। वीडियो बनाते वक्त ही यह हादसा पेश आया। जब हादसा हुआ, तो महिला की चीख भी निकल गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसमें अलावा के अलावा अन्य सवार लोगों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं।

विज्ञापन

गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी

महिला आशा कुमारी को क्या मालूम था कि उसके मायके पहुंचने से पहले ही काल उसका इंतजार कर रहा था। इस हादसे में उसका इकलौता 10 वर्षीय बेटा युगल भी हादसे का शिकार हो गया। वहीं, लोगों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्र काशापाट को जोड़ने वाली इस सड़क पर अगर क्रैश बैरियर होते, तो छह लोगों की जिंदगी बच जाती। हादसे के बाद काशापाट पंचायत में मातम पसर गया है और ग्रामीणों को इस हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। काशापाट पंचायत से संबंध रखने वाला चालक अशोक जैन रोजाना की तरह शुक्रवार को भी दत्तनगर के मिल्क प्लांट में दूध बेचकर वापस काशापाट की ओर लौट रहा था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह दूध बेचकर वापस निकला और साथ में पांच लोग भी इस वाहन में सवार थे। जैसे ही पिकअप ढंढोल के पास पहुंची, तो अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रैश बैरियर लगाने की मांग

इस भयानक हादसे के बाद क्षेत्र के लोग सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग उठा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद मृतक महिला आशा कुमारी के पति सत्य प्रकाश और पंचायत प्रधान दुनी चंद घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

 

विज्ञापन

बेटे के साथ मायके जा रही थी आशा

पंचायत प्रधान बिश्लाधार दुनी चंद ने बताया कि महिला आशा कुमारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ़ में बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे रही थी। शुक्रवार को अवकाश के चलते वह बेटे युगल के साथ अपने मायके जा रही थी।

पुलिस के साथ स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे

हादसे में पिकअप सड़क से करीब 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed