नई दुल्हनों के लिए फलदायक नहीं है ये करवाचौथ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार करवाचौथ व्रत को लेकर नई दुल्हनें असमंजस हैं। करवाचौथ व्रत के दिन अस्त होने के कारण अब उन्हें ये व्रत रखने के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। इससे दुल्हनें भी काफी निराश है।
हालांकि पहले से ही व्रत कर रही महिलाएं और युवतियां हमेशा की तरह इस व्रत को रख पाएंगी। ज्योतिषी पितांबर लाल शर्मा और यशपाल शर्मा ने बताया कि आगामी 11 अक्तूबर शनिवार को आने वाले करवाचौथ के व्रत के समय नौ ग्रहों में से बृहस्पति ग्रह निंद्रा में लीन रहेंगे।
जिससे पहली बार व्रत रखने वाली सुहागिनों को उनके व्रत का पर्याप्त फल नसीब नहीं होगा।
अगले साल से शुरू करें व्रत
ऐसे में पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं आगामी वर्ष से ही करवाचौथ के व्रत का अनुसरण शुरू करें। करवाचौथ व्रत में नौ ग्रहों की पूजा की जाती है। जिसमें इस बार करवाचौथ व्रत पर बृहस्पति निंद्रा में लीन रहेंगे।
पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वालों के लिए इसका उचित लाभ नहीं मिलेगा और ये व्रत एक तरह से व्यर्थ जाएगा। शहरों के साथ साथ अब गांवों में भी करवाचौथ का व्रत का प्रचलन अधिक हो गया है।
वहीं, इस संबंध में नई दुल्हन लता ठाकुर का कहना है कि अस्त के प्रभाव से वह अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखने से वंचित हो गई है। अब अगले साल वह अपने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत शुरू करेगी।