फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Karsog's youth died under suspicious circumstances in Chhota Shimla

Shimla News: छोटा शिमला में करसोग के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Karsog's youth died under suspicious circumstances in Chhota Shimla
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला क्षेत्र में 22 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय चौहान पुत्र बालम सिंह निवासी रंडौल, तत्तापानी तहसील करसोग जिला मंडी के तौर पर हुई है। वह मजीठा हाउस में उद्योग विभाग में आउटसोर्स पर बतौर चालक कार्यरत था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। प्रारंभिक जांच के मुताबिक इसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक अजय धोबीघाट में किराये के मकान में रहता था। इसके साथ कमरे में एक अन्य युवक भी रहता था। वीरवार दोपहर को साथी कमरे में आया तो अजय अचेत अवस्था में कमरे में पड़ा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित करार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फिलहाल, शव आईजीएमसी के शव गृह में रखा है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से अजय का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद की मौत के असल कारणों का पता चलेगा। इसके बाद की आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed