फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   karnataka win gold medal and jammu win silver medal in Himalayan Goral 9th National Dragon Boat Race Championship 2021 in chamba himachal pradesh

राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता: 200 मीटर में कर्नाटक को स्वर्ण, जम्मू ने जीता रजत

Thu, 18 Nov 2021 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Nov 2021 06:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता चंबा में करवाने पर उपायुक्त चंबा की सराहना की।

विज्ञापन
karnataka win gold medal and jammu win silver medal in Himalayan Goral 9th National Dragon Boat Race Championship 2021 in chamba himachal pradesh
कर्नाटक की विजेता टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में गुरुवार को फाइनल मुकाबले हुए। 200 मीटर में कर्नाटक ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू-कश्मीर ने रजत और मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य जीता। सीनियर महिला वर्ग की 22 खिलाड़ियों वाली 200 मीटर बोट प्रतियोगिता में हरियाणा ने स्वर्ण पदक, चंडीगढ़ ने रजत और केरल ने कांस्य पद जीता।

विज्ञापन


इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में चंडीगढ़ ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत और मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक जीता। सीनियर मिक्सड में जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र ने रजत और जम्मू-कश्मीर ने कांस्य पदक जीता। जूनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में हरियाणा ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और केरल ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर मिक्सड में हरियाणा ने स्वर्ण पदक, जम्मू-कश्मीर ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक पाया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता चंबा में करवाने पर उपायुक्त चंबा की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंबा विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा है। इसके विकास के लिए भाजपा सरकार पूरे प्रयास कर रही है। इस मौके पर उपायुक्त चंबा डीसी राणा, भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल, भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर, चंबा विस क्षेत्र के विधायक पवन नैयर, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढालपुर में 22 नवंबर को होगा खिलाड़ियों का प्रतिभा परीक्षण
कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में 22 नवंबर को सिपाही और हवलदार के लिए नवोदित खिलाड़ियों का प्रतिभा खोज परीक्षण होगा। इसमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस परीक्षण में 10 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों की प्रतिभा आंकी जाएगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करेगा। परीक्षण के दौरान एथलेटिक, मुक्केबाजी, कुश्ती, भारोत्तोलन के टैलेंट को आंका जाएगा। 

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुल्लू दीप्ति वैद्य ने बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग भारतीय सेना की ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, आर्मी स्पोर्ट्स संस्थान और यूएचक्यू में सिपाही, हवलदार के लिए प्रदेश के नवोदित खिलाड़ियों के नामांकन के लिए स्काउटिंग और लांग टर्म एथलीट डेवलपमेंट (एलटीएडी) प्रतिभा खोज कर रहा है। यह 22 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा।


ये प्रमाण पत्र लाएं साथ
प्रतिभागियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, खेल संबंधित जिला, राज्य, राष्ट्रीय प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। 17 से साढ़े 21 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ियों का सिपाही और 17 से साढ़े 22 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का टैलेंट परीक्षण हवलदार पद के लिए किया जाएगा। यहां से चयनित खिलाड़ियों का पुन: परीक्षण सेना की टीम बिलासपुर के लुहणू मैदान में करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed