फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Karan Johar, Madhuri Dixit dance on the nati of Himachal's Sirmaur

Nati Dance हिमाचल के सिरमौर की नाटी पर झूमे करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही

Mon, 03 Oct 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Oct 2022 08:16 PM IST
सार

फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जैसे कई नामी कलाकार न केवल  एक पहाड़ी आडियो लोकगीत पर थिरकते नजर आए, बल्कि सिरमौरी संस्कृति का भरपूर आनंद भी लिया। 

विज्ञापन
Karan Johar, Madhuri Dixit dance on the nati of Himachal's Sirmaur
नाटी पर झूमे करण जौहर, माधुरी दीक्षित - फोटो : संवाद

विस्तार

निजी टीवी चैनल पर प्रसारित झलक दिखला जा कार्यक्रम में सिरमौर के ट्रांसगिरि की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जहां फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जैसे कई नामी कलाकार न केवल सिरमौर के एक पहाड़ी आडियो लोकगीत पर थिरकते नजर आए, बल्कि सिरमौरी संस्कृति का भरपूर आनंद भी लिया। सिरमौर के मोले रे मोलाइये शीर्षक से बनी इस हारूल को कलर टीवी के झलक दिखला जा शो में उस वक्त चलाया गया, जब हिमाचल की प्रसिद्ध अदाकारा रुबीना दिलैक की प्रस्तुति चल रही थी।

विज्ञापन


प्रस्तुति के बाद वहां उपस्थित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक करण जौहर, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, मशहूर नृत्यांगना रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही, एंकर मनीष पॉल जैसे जाने-माने कलाकारों को मंच पर बुलाया तो सभी कलाकार मोले रे मोलाइये हारूल पर झूम उठे। बता दें कि हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक प्रमोद भोटा की ओर से गाए गए मोले रे मोलाइये हारूल की रिकॉर्डिंग पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के शिमला स्थित स्टूडियो देवभूमि डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो पंथाघाटी में प्रसिद्ध संगीतकार नीरज नेगी के निर्देशन में वर्ष 2019 में हुई है। मेलाराम शर्मा ने प्रसन्नता जताई कि हिमाचल की समृद्धि सांस्कृतिक विधाओं को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड की गई इस हारूल को अब बॉलीवुड के कलाकार भी टीवी कार्यक्रमों में नृत्य के लिए प्रमुखता से चुना जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed