फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kara Thali Scheme in Kaithu Jail Shimla Himachal Pradesh

काराथाली योजना: जेल में लोगों ने खाई मूंग दाल और घीया की सब्जी से रोटी

Wed, 10 Apr 2019 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Apr 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Kara Thali Scheme in Kaithu Jail Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कारागार विभाग की ओर से शिमला के कैथू जेल में ‘काराथाली’ योजना शुरू हो गई है। जेल परिसर में करीब आधा दर्जन लोगों ने जेल में बना खाना खाया। पहले दिन मूंग की दाल, चावल, घीया की सब्जी और रोटियों के साथ सलाद दिया गया।

विज्ञापन

 
करीब ग्यारह बजे तक जेल के कैदियों ने परिसर में थालियां और टेबल सजा दिए। इस दौरान जेल में बंदी कैदियों से मिलने परिचितों का सिलसिला चलता रहा। करीब डेढ़ बजे कुछ लोग जेल परिसर में पहुंचे और काराथाली योजना के बारे में पूछा।
विज्ञापन


इसी बीच कैदियों ने उन्हें कुर्सियों पर बैठने का आग्रह किया। इसके बाद कैदियों ने टेबल पर थालियां और गिलास रखे और बारी-बारी से भोजन परोसा। कैदियों के हाथ से बने खाने की लोगों ने तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब... आपके लिए बनाया है, आराम से खाइए
पहले दिन जेल परिसर में आम जनता के लिए दस कुर्सियां और दो टेबल लगे थे। दोपहर बाद करीब चार लोग एक साथ टेबल पर खाना खाने बैठ गए, जबकि दूसरे टेबल पर एक अकेला व्यक्ति खाना खा रहा था।


इसी बीच चार लोग खाना खाकर उठ गए और दूसरे टेबल पर खाने खा रहे व्यक्ति को कहा ...आप नहीं उठेंगे। इस पर सामने खड़े कैदी ने कहा कि साहब आपके लिए बनाया है, आराम से खाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed