फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kaptan singh solanki took oath of executive governor of himachal

हिमाचल के कार्यकारी राज्यपाल बने कप्तान सिंह सोलंकी

Wed, 18 Jul 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Jul 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
kaptan singh solanki took oath of executive governor of himachal

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने राजभवन में हिमाचल के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


सोलंकी यह पदभार हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के 17 जुलाई से 4 अगस्त तक छुट्टी पर रहने के दौरान संभालेंगे। हिमाचल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के लिए शपथ लेने वाले सोलंकी तीसरे राज्यपाल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले दिसंबर 1987 से जनवरी 1988 तक एसएम हुसैन बुरानी औैर दिसंबर 1989 से जनवरी 1990 तक एचए बुरारी ने भी अतिरिक्त कार्यभार संभाला था। 

अमेरिका के निजी दौरे पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत

kaptan singh solanki took oath of executive governor of himachal

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत 17 जुलाई से 4 अगस्त तक अमेरिका के निजी दौरे पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के निजी दौरे के दौरान वह आर्य प्रतिनिधि सभा के महासम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

चूंकि देवव्रत का कार्यक्रम 15 दिन से ज्यादा का है, इसलिए राष्ट्रपति ने उनकी गैर मौजूदगी में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। शपथ ग्रहण समारोह में मिनिस्टर इन वेटिंग सुरेश भारद्वाज के  अलावा कई अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद रहे। 

राज्यपाल ने क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र का किया दौरा

kaptan singh solanki took oath of executive governor of himachal

 राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी तथा लेडी गवर्नर रानी सोलंकी ने मंगलवार को शिमला के निकट मशोबरा में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र का दौरा किया।

राज्यपाल ने वैज्ञानिकों के साथ बातचीत के दौरान अनुसंधान केन्द्र का प्रदेश में बागवानी क्षेत्र विशेषकर ऊपरी शिमला क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को सराहा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रसिद्ध पर्यटक गंतव्य है जो हर वर्ष लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सही अर्थों में देवभूमि है जहां कि शांत वादियां व सुहाना मौसम शांति देता है।

क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक डॉ पंकज गुप्ता ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें सेब की विभिन्न किस्मों व अनुसंधान केन्द्र द्वारा किए जा रहे शोध कार्य के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed