{"_id":"f801a6151902f088a6d3e0b705d51ce8","slug":"kangra-win-footbal-turnament-at-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिला के सुजानपुर के एतिहासिक चौगान में प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता खेली गई। फाइनल कांगड़ा और हमीरपुर की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें कांगड़ा की टीम ने हमीरपुर की टीम को 2-1 गोल से मात देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में प्रदेश की 14 टीमों ने भाग लिया। शुभारंभ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंकुश गुप्ता ने किया था।
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार दिए गए।
बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार कांगड़ा टीम के दीपक सैणी के नाम रहा। बेस्ट स्कोरर कांगड़ा के अभिषेक तथा बेस्ट गोलकीपर सुजानपुर टीम के अंकु रहे।
समिति के अध्यक्ष अंकुश गुप्ता ने कहा कि अब अक्तूबर माह में फुटबाल प्रतियोगिता होगी। फुटबाल क्लब के प्रधान पंकज कुमार, उपाध्यक्ष मनु शर्मा, सिद्धार्थ वालिया, अशोक कुमार, प्रताप, विकास महाजन, अशोक मेहरा सडियाल, वरुण गुप्ता तथा विवेक गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन