फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra's Vijay Kumar Dogra will get National Teacher Award

National Teacher Award: कांगड़ा के विजय कुमार डोगरा को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
सार

 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिक्षक विजय कुमार को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Kangra's Vijay Kumar Dogra will get National Teacher Award
शिक्षक विजय कुमार डोगरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सर्वोच्च शिक्षक सम्मान के लिए कांगड़ा जिला के इंदौरा खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहटली के प्रवक्ता विजय कुमार डोगरा का चयन हुआ है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिक्षक विजय कुमार को सम्मान दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से तीन शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजे गए थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार देर शाम को राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची जारी की। इसमें हिमाचल प्रदेश के शिक्षक विजय कुमार डोगरा का नाम दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


राजभवन में होगा राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस समारोह
वहीं, राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का हिमाचल राजभवन में आयोजन होगा। पांच सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 40 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। इन आवेदनों की प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर छंटनी शुरू हो गई है। आवेदनों की छंटनी कर फाइल शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी को भेजी जाएगी। दो सितंबर तक शिक्षकों का चयन कर लिया जाएगा। राष्ट्र स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी प्रदेश से तीन शिक्षकों के नाम भेजे गए हैं। इस श्रेणी में चयनित होने वाले प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed