फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra's Vanshika Goswami won gold medal in Under-19 World Boxing Championship

उपलब्धि: हिमाचल की वंशिका गोस्वामी ने अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 03 Nov 2024 10:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 10:14 PM IST
सार

मुक्केबाज वंशिका गोस्वामी ने अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित वर्ल्ड यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 80 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 

विज्ञापन
Kangra's Vanshika Goswami won gold medal in Under-19 World Boxing Championship
वंशिका गोस्वामी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांगड़ा के ज्वालामुखी की रहने वाली वंशिका गोस्वामी ने अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है। हिमाचल की बेटी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका के कोलोराडो में वंशिका ने धमक दिखाते हुए विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबले में जर्मनी की गेट विक्टोरियो को तीनों राउंड में बढ़त बनाते हुए पराजित किया। प्रतियोगिता में वशिंका ने 80 किलो से अधिक भार वर्ग में हिस्सा लिया। वंशिका को बचपन से खेलों का शौक है। वंशिका ने पिता से जूडो-कराटे सीखने की इच्छा जाहिर की। 9वीं कक्षा तक जूडो-कराटे सीखते हुए ब्राउन बेल्ट हासिल कर ली। 10वीं के बाद वंशिका अपने पिता के साथ नगरोटा बगवां के उपमंडल बड़ोह चली गईं।

विज्ञापन


पिता शशिकांत गोस्वामी पुलिस विभाग में तैनात हैं। वंशिका अपने पिता से बॉक्सिंग में भी हाथ आजमाने की इच्छा व्यक्त की। वंशिका का दाखिला सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी में हुआ। फिजिकल एजुकेशन के लेक्चरर कैलाश शर्मा के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण शुरू किया और पहले ही वर्ष में वंशिका स्टेट चैंपियन बन गईं। राष्ट्रीय खेलों में भी सिल्वर मेडल जीता। कोच कैलाश ने बारहवीं कक्षा के बाद बेहतर प्रशिक्षण के लिए वंशिका को बाहर जाने की सलाह दी। वंशिका ने हरियाणा की एक प्राइवेट अकादमी में कोचिंग ली और वहीं से उसका चयन साई रोहतक में हुआ। साई रोहतक में हेड कोच अमनप्रीत के मार्गदर्शन में वंशिका ने अपना खेल निखारा।

विज्ञापन

यहां से हुई वंशिका की प्रारंभिक शिक्षा
वंशिका की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी भरोरी और शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में हुई है। मुक्केबाजी के प्रति अपनी लगन के साथ वह शिक्षा में भी आगे बढ़ रही हैं और वर्तमान में डिग्री कॉलेज ज्वालाजी से शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जनरल एसके शांडिल और अध्यक्ष राजेश भंडारी ने वंशिका की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। कहा कि वंशिका की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। वंशिका की इस शानदार जीत से प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह है। उनके गांव में जश्न का माहौल है। 

वंशिका गोस्वामी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वंशिका स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस सफलता ने न केवल हिमाचल बल्कि संपूर्ण देश को गौरवान्वित किया है। वंशिका हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने वंशिका और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed