फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News: Mother had thrown the body of the newborn in the flush tank

Kangra News: फ्लश टंकी में मां ने फेंका था नवजात का शव, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुलझाया मामला

Mon, 11 Sep 2023 11:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भवारना/पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 11:15 PM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह मामला सुलझाया है। पुलिस ने नवजात से मिलान करने के लिए उसकी नाबालिग माता का डीएनए सैंपल भी ले लिया है। 

विज्ञापन
Kangra News: Mother had thrown the body of the newborn in the flush tank
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिक अस्पताल भवारना में फ्लश टंकी में मिली नवजात बच्ची के शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। बच्ची का शव उसकी ही नाबालिग मां ने फ्लश की टंकी में डाला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह मामला सुलझाया है। पुलिस ने नवजात से मिलान करने के लिए उसकी नाबालिग माता का डीएनए सैंपल भी ले लिया है। नजवात का डीएनए सैंपल पहले ही ले लिया था। पांच सितंबर को अस्पताल के शौचालय की फ्लश टंकी में नवजात बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को शामिल पाया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार के दिन यह लड़की अपनी माता के साथ अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। इस दौरान इसको प्रसव पीड़ा हुई थी, जिसे देख वह अस्पताल के शौचालय में चली गई थी। वहां पर इसके बच्चा पैदा हुआ। नाबालिग होने और समाज के भय से इसने बच्ची के शव को वहां पर शौचालय की फ्लश में डाल दिया था, जो बाद में अस्पताल के कर्मचारियों को मिली। थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि मामले में एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने पकड़ा है। अभी मामले की जांच चल रही है। उसके बयान न्यायालय में भी दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अब नाबालिग लड़की और बच्ची के डीएनए टेस्ट का भी मिलान करेगी। उसके बाद अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed