{"_id":"653b8315ef1a85b5fb01e3b5","slug":"kangra-news-car-on-wrong-side-hits-bike-two-students-injured-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाइक पर जा रही थी छात्राएं, विपरीत दिशा से आ रही कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाइक पर जा रही थी छात्राएं, विपरीत दिशा से आ रही कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
Fri, 27 Oct 2023 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Oct 2023 04:51 PM IST
सार
गंभीर रूप से घायल प्रेरणा को परिजन पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए जहां शाम को प्रेरणा ने दम तोड़ दिया जबकि आरजू को सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी रैहन के देहरी में शुक्रवार को एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई है, जबकि दूसरी गंभीर घायल हो गई है। मृतक छात्रा की पहचान प्रेरणा निवासी मिन्ता के रूप में हुई है, जबकि घायल छात्रा की पहचान आरजू़ निवासी गदरोली के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दोनों छात्राएं रैहन से देहरी कॉलेज जा रही थीं। ऐसे में देहरी वाटर सप्लाई ऑफिस के सामने राजा का तालाब की तरफ से फतेहपुर जा रही कार (एचपी 88–0917) ने विपरीत दिशा में बाइक (एचपी 88–0376) पर सवार दोनों छात्राओं को टक्कर मार दी। इस दौरान प्रेरणा और आरजू गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल प्रेरणा को परिजन पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए जहां शाम को प्रेरणा ने दम तोड़ दिया जबकि आरजू को सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है। घटना पर मौजूद लोगों की ओर से इस घटना की सूचना पुलिस चौकी रैहन को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी के हेड कांस्टेबल संजीव और दिनेश घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी के चालक अशोक कुमार निवासी फतेहपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।