फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra: entire family of corona infected transported to Tanda by three ambulances, village sealed

कोरोना का मामला आने के बाद कांगड़ा का अनूही गांव सील, संक्रमित का परिवार अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Apr 2020 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Kangra: entire family of corona infected transported to Tanda by three ambulances, village sealed
गांव के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जवाली उपमंडल के अनूही में कोरोना पॉजिटिव का मामला आने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार के तीन सदस्यों को धर्मशाला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। प्रशासन ने गांव को सील कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा बैठा दिया है। न कोई गांव में प्रवेश कर सकेगा और न ही बाहर जा सकता है। खाने-पीने का सामान भी प्रशासन खुद लोगों के घरों तक पहुंचाएगा। एसडीएम जवाली सलीम आजम ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन


गांव को आने वाले रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद किया गया है। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। एसडीएम ने कहा कि उक्त व्यक्ति किन-किन लोगों से मिला है, उसकी हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है। जो लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति या उसके परिवार के संपर्क में आए हैं, उनके टेस्ट भी करवाए जाएंगे और आईसोलेशन में रखे जाएंगे। प्रशासन ने गांव को फायर ब्रिगेड की सहायता से सैनिटाइज करवा दिया है। उन्होंने कहा कि गांव के सील होने से अगर किसी को खाद्य सामग्री की कोई समस्या आएगी तो प्रशासन उनको खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएगा। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

पंजाब से पालमपुर के सिहोटू पहुंचा व्यक्ति छेब में क्वारंटीन

पंजाब से आए कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ उपमंडल पालमपुर की सिहोटू पंचायत का व्यक्ति भी घर आया था। इसे बुधवार रात छेब (कांगड़ा) क्वारंटीन केंद्र में आईसोलेट किया गया है, जबकि घर के अन्य तीन सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, अभी तक इस युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

पुलिस पता लगा रही है कि गांव में यह व्यक्ति कितने लोगों से मिला है। सूत्रों के अनुसार 10 अप्रैल को घर आया यह व्यक्ति कई लोगों से मिल चुका है। गांव के युवकों के साथ भी यह खेला है। वहीं, जानकारी न देने पर पुलिस ने व्यक्ति समेत पंचायत के प्रधान व सचिव के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस पता लगाएगी कि यह कितने लोगों से मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed