{"_id":"64929fca0b7c81986504f675","slug":"kangra-airport-expansion-2000-crores-will-be-spent-on-land-acquisition-in-14-villages-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra airport expansion: 14 गांवों में भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 2000 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra airport expansion: 14 गांवों में भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 2000 करोड़
Wed, 21 Jun 2023 12:30 PM IST
Krishan Singh
विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:30 PM IST
सार
कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण में भूमि अधिग्रहण को लेकर 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट कांगड़ा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति दी गई है। अब भूमि अधिग्रहण को लेकर 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। विस्तारीकरण की जद में कांगड़ा और शाहपुर के 14 गांवों के 1400 से अधिक परिवार प्रभावित होंगे। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) ने प्रदेश सरकार को सर्वे की रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
इस दौरान एसआईए की ओर से गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले 14 गांवों का सर्वे किया जाना था, लेकिन दो गांवों के लोगों ने सर्वे का बहिष्कार किया था। इसके चलते 12 गांवों में किए गए आकलन की 230 पेज की रिपोर्ट को टीम ने प्रदेश सरकार को सौंप दिया था। वहीं, अब मंत्रिमंडल की बैठक में भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत अब भूमि अधिग्रहण के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट में भूमि अधिग्रहण को लेकर करीब 2000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना होने के बाद ही भूमि अधिग्रहण पर आगे की प्रकिया शुरू होगी। - विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट में बनना है 3010 मीटर का रनवे
गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर 3010 मीटर का रनवे बनाया जाना है। पहले विस्तारीकरण को लेकर दो चरणों में काम किया जाना था। लेकिन अब यह सारा विस्तारीकरण कार्य एक साथ किया जाएगा।
किस गांव से कितनी अर्जित होगी भूमि (हेक्टेयर में)
गांव प्रभावित सरकारी निजी
भूमि भूमि भूमि
रछियालू 29.4354 2.7528 26.7526
भड़ोत 0.2058 0.0836 0.1222
क्योड़ी 6.2895 0.2253 6.0642
जुगेहड़ 3.3673 0.8461 2.5112
भेड़ी 3.5124 0.3191 3.1933
ढुगियारी 1.1998 0.0488 1.151
सनौरा 12.0366 2.7301 9.3065
गगल खास 29.7536 9.9469 19.8067
झिकली 17.744 3.1929 14.5511
सहौड़ा 3.5118 0.5179 2.9939
मुंगरेहाड़ 2.8358 0.4131 2.4327
बाग 5.0211 0.4715 4.5496
बरसवालकड़ 25.2331 3.1112 22.1219
बल्ला 7.6225 0.4771 7.1454
कुल 147.7587 25.1064 122.6623