{"_id":"5b82c1ab42c79246400aad63","slug":"kangana-ranaut-donates-10-lakhs-and-clothes-to-flood-victims-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की इस बेटी ने केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजे 10 लाख और कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की इस बेटी ने केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजे 10 लाख और कपड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बेटी व बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के लिए दस लाख रुपये और कपड़े भेजे हैं। उनके अलावा कंगना के पिता अमरदीप रणौत व बहन रंगोली ने भी केरल बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक सहायता भेजी है।
विज्ञापन
केरल में बाढ़ का प्रकोप जारी है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। देश दुनिया से केरल को आर्थिक सहायता भेजी जा रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री कंगना रणौत ने दान कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा से ही कंगना आगे रहती हैं। केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए भी कंगना ने 10 लाख रुपये दान किए हैं। इस पुण्य कार्य में मेरे साथ बेटी रंगोली भी शामिल है। कहा कि आम जन को भी केरल बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़े होने की जरूरत है।
विज्ञापन