फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana gave five lakhs online to disaster relief fund, took a jibe at Congress government

Mandi News: कंगना रणौत ने आपदा राहत कोष में ऑनलाइन दिए पांच लाख, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

Thu, 05 Oct 2023 11:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Oct 2023 11:48 PM IST
सार

 कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि वहां यानि हिमाचल की सरकार से आपदा कोष भी संचालित नहीं हो पा रहा है। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया में सीए से हुई चैट और दान की राशि की रसीद शेयर करते हुए हिमाचल सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी की। 

विज्ञापन
Kangana gave five lakhs online to disaster relief fund, took a jibe at Congress government
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने हिमाचल आपदा राहत कोष में पांच लाख रुपये ऑनलाइन दान किए हैं। इसी के साथ अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए हिमाचल कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठा दिए हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि वहां यानि हिमाचल की सरकार से आपदा कोष भी संचालित नहीं हो पा रहा है। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया में सीए से हुई चैट और दान की राशि की रसीद शेयर करते हुए हिमाचल सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी की।

विज्ञापन



उन्होंने सोशल मीडिया में हिमाचल फ्लड्स हैश टैग के साथ पोस्ट किया- 'मेरी वित्त टीम और मैं हिमाचल बाढ़ आपदा के लिए दान करने की कोशिश कर रहे हैं, अनुमान लगाएं कि वहां की सरकार से आपदा कोष भी संचालित नहीं हो रहा है। पूरे दिन 50-60 बार कोशिश करने के बाद मेरी टीम कुछ राशि दान कर सकी और अधिक नहीं हो रही है। कितना शर्मनाक है...' इस पोस्ट में सीए के साथ चैट का स्क्रीनशॉट और आपदा राहत कोष को दान राशि का रसीद भी है।
विज्ञापन


सीए ने चैट में लिखा है कि पोर्टल में दिक्कत है। केवल पांच लाख रुपये दे पाए हैं। 10 लाख रुपये नहीं लिए जा रहे हैं। इस पोस्ट के बाद यूजर्स कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कई यूजर खुद आकर दान करने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ हिमाचल सरकार पर ठीकरा न फोड़ने की बात कह रहे हैं। कुछ यूजर कंगना के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं और हिमाचल में दौरा करने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल बाढ़ प्रभावितों के लिए आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व सीएम शांता कुमार ने अभिनेत्री कंगना रणौत को पत्र लिखकर सहायता की अपील की थी। इस आपदा की घड़ी में छोटे बच्चे से लेकर हर कोई सहायता के लिए आगे आ रहे हैं और आपदा राहत कोष में दान कर रहे हैं। बता दें कंगना मूलत: मंडी जिले के भांबला की रहने वाली हैं। उन्होंने मनाली में आलीशान बंगला बना रखा है। जहां वह अकसर थकान मिटाने के लिए पहुंचती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed