{"_id":"0e8aa72aac1c62f8ff436095d52d1514","slug":"kana-singh-became-the-president-of-the-district-spokeswoman-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काना सिंह बने जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काना सिंह बने जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 11 Nov 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला प्रवक्ता संघ के चुनाव में काना सिंह रौकी ने विजय हासिल की है। टिक्कर में आयोजित चुनाव में कुल 505 डेलीगेट्स ने अपने मतों का प्रयोग किया। आरओ ललित शर्मा की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
विज्ञापन
जिला शिमला प्रवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए काना सिंह रौकी व लोकिंद्र नेगी ने बीच मुकाबला था। चुनाव में पड़े कुल 505 मतों में से काना सिंह रौकी ने 250 मत तथा लोकिंद्र नेगी ने 249 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन
छह मतों को अवैध करार दिया गया। कड़े़ मुकाबले में काना सिंह रौकी ने लोकिंद्र नेगी को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष काना सिंह रौकी ने संघ के महासचिव पर कुमारसैन ब्लॉक के भोपिंद्र ठाकुर को नियुक्त किया।
विज्ञापन
निर्वाचित अध्यक्ष काना सिंह रौकी ने रोहड़ू में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 25 वर्ष में पहली बार रोहड़ू खंड से जिला अध्यक्ष विजयी हुआ है। अब तक जिला अध्यक्ष पद पर चौपाल व ठियोग क्षेत्र का ही कब्जा रहा है।
उन्होंने अपने समर्थन के लिए जिला शिमला के सभी खंडों के प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रवक्ताओं की मांगों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखेंगे।
इस मौके पर प्रवक्ता काहन चंद, सुभाष संघेल, रमेश बाल्टू, राकेश मोलटा, शक्ति चौहान, त्रिलोक ठाकुर, देसराज नारटा, रविंद्र रेटका, ओपी शर्मा, अशोक चौहान, भूपेंद्र वर्मा, रणधीर राथटा, अमृत पितान, सुरेंद्र चौहान, डा. विनोद, विद्या भूषण, डा. बबीता, सुजाता नेगी, मुदिता भारद्वाज, सुरेश चौहान, भगत पीथियान, सुमन शर्मा, प्रताप रावत, प्रकाश खिट्टा, यशवंत शर्मा, विकेश जनारथा, देव रांटा, यशपाल जोकटा, भगवान दास, त्रिलोक चौहान व भोपाल ठाकुर सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।