फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kamnadevi to get road facility, tree cutting approved

Shimla News: कामनादेवी को मिलेगी सड़क सुविधा, पेड़ कटान को मंजूरी

Sat, 27 Sep 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:56 PM IST
सार

शिमला के बालूगंज से कामनादेवी तक सड़क निर्माण के लिए वन विभाग ने एफसीए मंजूरी के बाद 15 पेड़ काटे हैं। इस सड़क से हजारों स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में परिवहन सुविधा बेहतर होगी।

विज्ञापन
Kamnadevi to get road facility, tree cutting approved

विस्तार

एफसीए मंजूरी पर विभाग ने काटे 15 पेड़
विज्ञापन

अब शुरू होगा निर्माण कार्य, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बालूगंज में अब कामनादेवी तक सड़क की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यहां पेड़ों के कटान को मंजूरी मिल गई है। वन विभाग ने इस मंजूरी के बाद पेड़ों का कटान भी कर दिया है। पर्यावरण और वन विभाग की अनुमति (एफसीए) के तहत इस सड़क निर्माण के लिए 15 पेड़ों को काटा गया है।

यह एंबुलेंस सड़क बालूगंज से कामनादेवी तक बनेगी जिससे हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क न होने के कारण लोगों को भारी असुविधा हो रही थी। सड़क बनने के बाद क्षेत्र में यात्रा समय कम होगा और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण साबित होगा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 पेड़ मुख्य रूप से फॉरेस्ट कॉलोनी और कामना देवी के बीच काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि कटाई के दौरान पर्यावरणीय नियमों का पालन किया गया और सड़क निर्माण के पूरा होने के बाद पेड़ लगाने की योजना भी बनाई जाएगी। सड़क निर्माण परियोजना का उद्देश्य न केवल यातायात सुविधा बढ़ाना है, बल्कि यह पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पहाड़ी इलाके की प्राकृतिक सुंदरता और जलस्रोतों पर न्यूनतम प्रभाव डालते हुए निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क बनने से जीवन आसान होगा और गांवों तथा धार्मिक स्थलों से संपर्क में सुधार होगा। इसके अलावा सड़क निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। वन विभाग ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और परियोजना के हर चरण में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सड़क निर्माण के कार्य के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में परिवहन सुविधा में सुधार की उम्मीद है और यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए राहत लेकर आएगी। वन विभाग शिमला ग्रामीण ने आरओ अंशुल शर्मा ने पुष्टि की कि पेड़ काटने कि लिए एफसीए से अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article