{"_id":"67f2996ff40f01e12f060870","slug":"kamada-ekadashi-fast-tomorrow-lord-vishnu-will-be-worshiped-shimla-news-c-19-sml1001-512985-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कामदा एकादशी व्रत कल, \nभगवान विष्णु की होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कामदा एकादशी व्रत कल, भगवान विष्णु की होगी पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्रत का पारण 9 अप्रैल को होगा
अनाज और पैसे का दान करना शुभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी का व्रत होता है। इस वर्ष यह तिथि 8 अप्रैल मंगलवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कामदा एकादशी पर व्रत रखने और पूजा करने से सुख, शांति, धन तथा खुशियां मिलती हैं।
मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत करने वालों की भगवान श्रीहरि सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा करने का नियम है। राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार कामदा एकादशी का व्रत 8 अप्रैल को किया जाएगा। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 7 अप्रैल को रात 8:00 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 8 अप्रैल को रात 9:12 बजे खत्म होगी। बताया कि सनातन धर्म में उदया तिथि को खास माना जाता है, इसलिए कामदा एकादशी का व्रत 8 अप्रैल को होगा। कामदा एकादशी का व्रत रखने वाले लोग 9 अप्रैल को व्रत का पारण करेंगे। व्रत खोलने का शुभ समय सुबह 6:02 से 8:34 बजे तक है। पुजारी ने बताया कि व्रत खोलने के बाद अनाज और पैसे का दान करना अच्छा माना जाता है।
कामदा एकादशी व्रत पूजा विधि
पंडित उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि कामदा एकादशी के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान बाद स्वच्छ और पीले रंग के वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। एक लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। भगवान विष्णु की मूर्ति को ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए पंचामृत से स्नान करवाएं, इसके बाद वस्त्र, चंदन, जनेऊ, गंध, अक्षत, पुष्प, तिल, धूप-दीप, नैवैद्य, ऋतुफल, पान, नारियल अर्पित करके कपूर से आरती उतारें। इसके बाद कामदा एकादशी की कथा का श्रवण या वाचन करें।