{"_id":"68a3749ec576271cc7087d64","slug":"kali-odi-mata-to-receive-grand-welcome-in-the-fair-will-carry-on-the-dev-tradition-shimla-news-c-89-1-klu1002-154911-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: काली ओड़ी माता का मेले में भव्य स्वागत, देव परंपरा का करेंगी निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: काली ओड़ी माता का मेले में भव्य स्वागत, देव परंपरा का करेंगी निर्वहन
Tue, 19 Aug 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ऊझी घाटी में माता काली ओड़ी अरछड़ी न्योली साधन मेले में पहुंची।-संवाद
खराहल(कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता काली ओड़ी हारियानों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर जुआणी श्रावण मेले में महादेव के मंदिर न्योली पहुंची। वहां पर देव परंपरा के साथ देवता के कारकूनों ने उनका भव्य स्वागत किया।
माता तीन दिनों तक मेले में देव परंपरा का निर्वहन करेंगी। देवता वीरनाथ बारीतूनी भी मेले में ढोल की थाप पर पहुंचे। ऐसे में न्योली में देवता की साैह में भव्य देव मिलन देखने को मिला। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद माता अपने देवालय स्थित अरछंडी से ढोल की थाप पर न्योली के लिए रवाना हुईं।
शाम 4:30 बजे माता सैकड़ों देवलुओं के संग मेले में सम्मलित हुईं। माता का भव्य मिलन अपने भाई जुआणी महादेव के साथ देव विधि विधान के साथ हुआ। देवता के गूर और माता के गूरों ने न्योली सौह में देव नृत्य भी किया। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने देवी-देवता के आगे माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
देवी-देवताओं के साथ देवलुओं ने भी नाटी डाली। इस मौके पर स्थानीय पंचायत न्योली के प्रधान ओम प्रकाश और उपप्रधान चमन ठाकुर, समिति सदस्य विशाल महंत, ग्राहण पंचायत उपप्रधान प्रमोद सिंह, चतानी पंचायत प्रधान शेर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। महादेव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत ने कहा कि मेले में वॉलीबाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।