{"_id":"a2c0442470e486f345a4184d774ea8ef","slug":"justice-mansoor-mir-is-chief-justice-hp-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने मीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Jun 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल उर्मिला सिंह ने राजभवन में आयोजित सादे किंतु गरिमापूर्ण समारोह में न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव पी. मित्रा ने कार्यवाही का संचालन किया और ‘वारंट ऑफ अप्वाइंटमेंट’ पढ़ा। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल भी शामिल हुए। न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर का जन्म जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला के राजपुरा गांव में 25 अप्रैल, 1955 को हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 1976 में अमर सिंह कॉलेज से स्नातक तथा वर्ष 1978 में कश्मीर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसी वर्ष वह ‘बार’ में शामिल हुए और 26 मई, 1993 तक जिला न्यायालय, पुलवामा मेें कानून की लगभग सभी शाखाओं जैसे सिविल, क्रिमिनल, रेवेन्यू इत्यादि मामलों में वकालत की।
विज्ञापन
वह वर्ष 1992 में जम्मू एवं कश्मीर की उच्च न्यायिक सेवाओं में शामिल हुए तथा राज्य में पहला स्थान हासिल किया। 31 जनवरी, 2005 को उन्हें जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में तथा 7 जुलाई, 2007 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 31 जनवरी, 2005 सेे 24 नवंबर, 2013 की अवधि के दौरान उन्होंने विधि की सभी शाखाओं में 37000 मामलों का निपटारा किया।
कैबिनेट मंत्री जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, सुधीर शर्मा, अनिल शर्मा, सीपीएस आईडी लखनपाल, विधायक, पूर्व विधायक, नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर, हिमाचल और जम्मू-कशमीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, लोकायुक्त एलएस पांटा, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर, महाधिवक्ता श्रवण डोगरा, डीजीपी संजय कुमार आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।