{"_id":"6159b63a8ebc3e222b44e2d3","slug":"jubbal-kotkhai-by-election-and-neelam-seraik-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव: नीलम बोलीं- टिकट तो एक मिनट में भी कट जाता है, मैं दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव: नीलम बोलीं- टिकट तो एक मिनट में भी कट जाता है, मैं दावेदार
Mon, 04 Oct 2021 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:21 AM IST
सार
नीलम सरैइक ने कहा कि भाजपा नेतृत्व उनकी उम्मीदवारी पर भी विचार करेगा। महिला होने के नाते भी उनकी उम्मीदवारी पर विचार होगा। नीलम बोलीं कि मुख्यमंत्री से शनिवार को उनकी अच्छे से बात हुई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता नीलम सरैइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुब्बल-कोटखाई से भाजपा नेता नीलम सरैइक ने कहा है कि जब घोषित न हो तो टिकट तो एक मिनट में भी कट जाता है। उनके हलके जुब्बल-कोटखाई से भी किसी का टिकट फाइनल नहीं है और वह टिकट की दावेदार हैं। नीलम सरैइक एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिली थीं तो उन्होंने अपने लिए टिकट मांगा।
विज्ञापन
नीलम ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि हाईकमान को भी पैनल में एक महिला का नाम भेजा जाएगा। नीलम जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा के समानांतर टिकट की दावेदार हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को टिकट देने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
इसीलिए तमाम कार्यक्रमों में वह यहां से चुनाव प्रभारी मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ घूम रहे हैं, जबकि नीलम सरैइक को कई बैठकों की सूचना भी नहीं दी जा रही है। इससे भी वह नाराज हैं। रविवार को उन्होंने बताया कि कई बैठकों के बारे में उन्हें बताया भी नहीं जाता है।
विज्ञापन
इन्हें मंडल की बैठकें बताया जाता है, पर वह इस बारे में आश्वस्त हैं कि भाजपा नेतृत्व उनकी उम्मीदवारी पर भी विचार करेगा। महिला होने के नाते भी उनकी उम्मीदवारी पर विचार होगा। नीलम बोलीं कि मुख्यमंत्री से शनिवार को उनकी अच्छे से बात हुई है। अभी टिकट तय नहीं हुआ है। तय होने के बाद ही अगली रणनीति तय होगी।