फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda will make election shankhnaad in Himachal through road show in Shimla today

सियासत: शिमला में आज रोड शो से हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगे जेपी नड्डा

Sat, 09 Apr 2022 11:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 11:07 AM IST
सार

शनिवार सुबह अनाडेल से पीटरहॉफ तक जेपी नड्डा का रोड शो होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अर्की के एक बूथ की भी बैठक लेंगे। नड्डा का रात्रि ठहराव शिमला में होगा। 10 अप्रैल को सड़क मार्ग से बिलासपुर जाएंगे।

विज्ञापन
JP Nadda will make election shankhnaad in Himachal through road show in Shimla today
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को शिमला में रोड शो से हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। शनिवार सुबह अनाडेल से पीटरहॉफ तक नड्डा का रोड शो होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अर्की के एक बूथ की भी बैठक लेंगे। नड्डा का रात्रि ठहराव शिमला में होगा। 10 अप्रैल को सड़क मार्ग से बिलासपुर जाएंगे। चार राज्यों में जीत के बाद पहली बार नड्डा हिमाचल आ रहे हैं। चुनावी जीत के बाद शिमला में नड्डा के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। रोड शो में कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा। नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ तक ओपन जीप में जाएंगे। 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में नड्डा का स्वागत करेंगे। वह शनिवार को 10 बजे शिमला पहुंचेंगे। उनका हेलिकॉप्टर अन्नाडेल में उतरेगा।

विज्ञापन


दस अप्रैल को बिलासपुर जाते हुए नड्डा का नम्होल, टुटू, दाड़लाघाट, चमाकड़ी पुल में स्वागत किया जाएगा। नड्डा अर्की विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ की बैठक भी लेंगे। प्रदेश भाजपा ने नड्डा के आगमन को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। होटल पीटरहॉफ को भगवा रंग में रंगा गया है। रोड शो वाले रास्ते को होर्डिंग, बैनर और भाजपा के झंडों से सजाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह दो दिन पूर्व ही शिमला पहुंच गए हैं। इनकी देखरेख में नड्डा के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। नगर निगम शिमला के चुनाव को लक्षित कर भी रोड शो के लिए शिमला को चुना गया है। मई में नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। इसमें भाजपा हर हाल में जीतना चाहेगी। इससे विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट के लिए हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन


विधायक दल, कोर ग्रुप और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे नड्डा
 भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि शनिवार को जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विधायक दल, कोर ग्रुप और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन भी शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा की चार राज्यों में भाजपा ने सरकार रिपीट की है। अब हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed