फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda to conduct road show from Vidhan Sabha to Peterhof in Shimla

चुनाव शंखनाद: शिमला में विधानसभा से पीटरहॉफ तक रोड शो करेंगे जेपी नड्डा

Mon, 04 Apr 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Apr 2022 09:29 PM IST
सार

जगत प्रकाश नड्डा का शिमला में विधानसभा से लेकर पीटरहॉफ तक रोड शो होगा। उनके लिए चार राज्यों में चुनावी जीत के बाद अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। रोड शो में कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा। 

विज्ञापन
JP Nadda to conduct road show from Vidhan Sabha to Peterhof in Shimla
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिमला से नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। नड्डा का शिमला में विधानसभा से लेकर पीटरहॉफ तक रोड शो होगा। उनके लिए चार राज्यों में चुनावी जीत के बाद अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। रोड शो में कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा। नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ ओपन जीप में आएंगे। वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में नड्डा का स्वागत करेंगे। वह अर्की के एक बूथ की बैठक भी लेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोमवार को भाजपा जिला शिमला, महासू, सोलन के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, 2017 के प्रत्याशियों, निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने किया। कश्यप ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। वह 9 अप्रैल को 10 बजे शिमला पहुंचेंगे। उनका हेलिकाप्टर अन्नाडेल मेें उतरेगा। 10 अप्रैल को सड़क मार्ग से बिलासपुर रवाना होंगे। 11 अप्रैल को बिलासपुर से दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि चार राज्यों की जीत के बाद नड्डा प्रदेश में पहली बार आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार रिपीट करने के बाद भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है। वह 10 अप्रैल को विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। बिलासपुर जाते समय नड्डा अर्की में एक बूथ की बैठक में भाग लेंगे। हिमाचल में एक मंडल की बैठक में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


नम्होल, टुटू, दाड़लाघाट, चमाकड़ी पुल में भी होगा स्वागत
नड्डा का नम्होल, टुटू, दाड़लाघाट, चमाकड़ी पुल में भी स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का यह दौरा भव्य होगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, जिसे हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदयात्रा के लिए विभिन्न दायित्वों के प्रमुख नियुक्त

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया है कि भाजपा की प्रदेश भर में पदयात्रा व महासंपर्क अभियान छह अप्रैल स्थापना दिवस से प्रारंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 30 अप्रैल तक चलने वाली है। इस कार्यक्रम के लिए पदयात्रा के लिए प्रिदेश प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को नियुक्त किया गया। विभिन्न दायित्वों प्रमुखों की नियुक्ति भी हुई है। इसकी प्रकार से शिमला संसदीय क्षेत्र की यात्रा प्रमुख प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, मंडी संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख सह मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख प्रदेश सचिव विशाल चौहान को नियुक्त किया गया। यह पांच सदस्य समिति पदयात्रा की मॉनिटरिंग करेगी और इस यात्रा के प्रबंधन का कार्य देखेगी।

भाजपा ने तीन कार्यसमिति सदस्य और आनी मंडल अध्यक्ष किए नियुक्त
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आनी मंडल से मोहिंद्र ठाकुर, कसुम्पटी मंडल से पृथ्वी विक्रम सेन एवं रोहड़ू मंडल से संजीव चौहान को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया। उन्होंने आनी मंडल से अमर ठाकुर को भाजपा आनी मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। आनी मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र ठाकुर को बदलकर उनके स्थान पर अमर ठाकुर को नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed