{"_id":"82ab7383f53dfadc038ef9db99133af5","slug":"jp-nadda-statement-on-cm-candidature-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बनना नहीं, ये है नड्डा का पहला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बनना नहीं, ये है नड्डा का पहला लक्ष्य
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रदेश में पार्टी एकजुट है। वह पहले संगठन के कार्यकर्ता हैं, मंत्री बाद में। केंद्र में मंत्री रहते हुए देश और प्रदेश का विकास करना उनका पहला लक्ष्य है। जेपी नड्डा रविवार को अपनी बुआ गंगा देवी के घर ‘अमर उजाला’ से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश में राजनीति और 2017 में धूमल या नड्डा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। लोगों को भी समझना चाहिए कि प्रदेश और देश का विकास जरूरी है। ऐसी बात कर विकास में बाधा उत्पन्न नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की कि वे विकास की बात करें। उन्होंने कहा कि अगस्त से देश में सभी वर्गों के लोगों के लिए पेंशन योजना शुरू हो रही है। इसमें एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की पेंशन का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, उनके केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रदेश में उन्हें भाजपा का एक गुट अगला सीएम मानकर चल रहा है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं मानते हैं। वह पार्टी और संगठन के कार्यकर्ता हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरना और देश और प्रदेश का विकास करना पहला लक्ष्य है।