फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JP Nadda said that will help Himachal with open heart, 13 teams of NDRF deployed

Himachal: जेपी नड्डा बोले- दिल खोल कर करेंगे हिमाचल की मदद, एनडीआरएफ की 13 टीमें तैनात

Fri, 14 Jul 2023 09:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू/ मंडी/बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू/ मंडी/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 09:52 PM IST
सार

प्रदेश के जिला कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। 

विज्ञापन
JP Nadda said that will help Himachal with open heart, 13 teams of NDRF deployed
जेपी नड्डा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। नड्डा ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास में केंद्र सरकार हिमाचल की हरसंभव दिल खोलकर मदद करेगी। सूबे की जनता के साथ दुख की घड़ी में हम खड़े हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही जायजा लेने के लिए भेजा है। हिमाचल की सड़कों को भी जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा, इसके लिए अलग से आर्थिक मदद की जाएगी। एनडीआरएफ की 13 टीमें बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हैं। केंद्र से एमआई 17 हेलिकाप्टर भी रेस्क्यू के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि नौ जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बातचीत की। 11 को प्रधानमंत्री और मैंने खुद मुख्यमंत्री से बातचीत की है और प्रधानमंत्री ने विपक्ष की नेता जयराम ठाकुर से भी हालचाल जाना। केंद्र की तरफ से राहत की दृष्टि से और भी व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से कोई भी कमी नहीं रहने वाली है। इस दौरान नड्डा भुंतर में पीड़ितों के साथ मिले और उनका दर्द जाना। इसके बाद मनाली और मंडी के पंचवक्त्र मंदिर का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। नड्डा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पंडोह का भी दौरा किया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्र ने प्रदेश सरकार को 181 करोड़ की और सहायता राशि दी
नड्डा ने कहा कि शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से 181 करोड़ रुपये की और सहायता राशि दी की गई है। अब तक केंद्र सरकार 361 करोड़ रुपये राहत राशि दे चुकी है। बिलासपुर पहुंचे नड्डा को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने जिले में हुए नुकसान की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और उसके बाद श्री नयना देवी जी में भी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने भुंतर हवाई अड्डे में देखा चंद्रयान की लांचिंग
वहीं, इसरो के वैज्ञानिकों ने शुक्रवार बाद दोपहर 2:30 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-तीन को लांच किया। चंद्रयान लांचिंग का प्रसारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भुंतर हवाई में देखा। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, विधायक सुरेंद्र शौरी, महेश्वर सिंह व नरोत्तम ठाकुर भी मौजूद रहे। मिशन चंद्रयान पर देश के साथ पूरे विश्व की नजर टिकी है। वहीं जिला के लोगों ने भी इस ऐतिहासिक पल को देखा है। इसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed