फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JP nadda addressed rally in bilaspur himachal pradesh targets Pakistan

दुनिया के बड़े देश भारत के साथ, पाकिस्तान पड़ा अलग-थलग: नड्डा

Mon, 07 Oct 2019 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
JP nadda addressed rally in bilaspur himachal pradesh targets Pakistan
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भले ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है लेकिन, पार्टी को अभी उत्कृष्ट देखना बाकी है। भारत की राजनीति का असर अब अमेरिका जैसे देशों में दिखना शुरू हो गया है। यह अपने आप में एक बड़ी बात है।

विज्ञापन


भाजपा एक परिवार है। जिसका परिमाण यह है कि एक छोटे से राज्य के एक व्यक्ति को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। देश में भाजपा सरकार वाले राज्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगामी हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। नड्डा लुहणू में अभिनंदन समारोह के दौरान बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग उन्हें हमेशा कहते थे कि वे कुछ बोलते क्यों नहीं। राजनीति में बोलने का समय होता है और राजनीति में समय महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पूरे विश्व में एक बड़ी पहचान दिलाई है। जिसका परिणाम यह है कि दुनिया के बड़े देश भारत के साथ खड़े है और पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 अलगाववाद को रास्ता दिखाता था। महिला उत्पीड़न को लेकर कानून नहीं था। भारत के लोग वहां रह नहीं सकते थे। लेकिन, मोदी सरकार ने 370 हटा कर जम्मू कश्मीर को भी मुख्यधारा से जोड़ा है। अब जम्मू-कश्मीर में भी एम्स का निर्माण किया जाएगा। 

मोदी सरकार ने मुस्लिम समुदाय की बहनों को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई है। लाखों किसानों के बैंक खाते में 6-6 हजार रुपये जमा करवा कर राहत दी है। वहीं, उन्होंने केंद्र की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार के मंत्री, विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आने वाले समय में बढ़ेगी विकास दर, मिलेगा बड़ा लाभ : अनुराग

JP nadda addressed rally in bilaspur himachal pradesh targets Pakistan

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में देश की विकास दर बढ़ेगी और इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। दुनिया भर के देशों से भारत की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है। अनुराग ने बिलासपुर में अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास दर लगातार सात फीसदी से अधिक रही है। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार क्या छोड़ कर गई थी, सब को पता है। मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था की हालत 2008 से भी बदतर होने की बात कही थी। कहा कि यूपीए सरकार घोटालों की सरकार रही है। महंगाई दर डबल डिजिट में थी जो अब तीन फीसदी है। केंद्र सरकार ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए भी कई बड़े कदम उठाए हैं।

जो वाहनों की पंजीकरण फीस बढ़नी थी, उसे सरकार ने जून 2020 तक न बढ़ाने का फैसला लिया है। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का टैक्स रेट 12 फीसदी से घटा कर 5 फीसदी किया गया। बैंक ने इंटरेस्ट रेट कम किया है। उन्होंने कहा कि देश में चार लाख लोगों को जल्द अपना घर मिलेगा।

छोटे से प्रदेश को पार्टी ने दिया बड़ा मान : जयराम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल छोटा प्रदेश है लेकिन, देश में बड़े काम कर रहा है। कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि इस छोटे से प्रदेश को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष मिलेगा। पार्टी ने जगत प्रकाश नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बना कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

केंद्र ने आयुष्मान योजना चलाई और इससे बचे लोगों के लिए राज्य सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू की। जिसका लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है। जबकि प्रदेश में गृहिणी योजना शुरू कर सभी परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य सरकार ने कई निर्णय लागू किए, जिससे राज्य के लोगों की अर्थव्यवस्था बदलेगी। जनमंच कार्यक्रम को विपक्षी नेताओं ने भी सराहा है। ऑनलाइन पंजीकरण और जनता की शिकायतों के निवारण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 शुरू की है। बिलासपुर में एम्स का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आदि उपस्थित रहे। 

अभी कार्यकारी हैं, जल्द बनेंगे अध्यक्ष : धूमल
बिलासपुर। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नड्डा अभी कार्यकारी अध्यक्ष हैं लेकिन, वह जल्द अध्यक्ष भी बनेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष के बाद अध्यक्ष बन कर जब आएंगे तो फिर से ऐसा भव्य स्वागत करेंगे। नितिन गडकरी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उस समय उन्होंने कहा था कि नड्डा को दिल्ली भेज दो, उनकी आवश्यकता यहां है। नड्डा दिल्ली गए और पिछले मुड़ कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed