फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Joint Rural Patwari and Kanungo Association took out a protest rally in Dharamshala

Himachal: स्टेट कैडर के विरोध में सड़कों पर उतरे पटवारी और कानूनगो, निकाली रोष रैली

Fri, 07 Mar 2025 01:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Mar 2025 01:18 PM IST
सार

 शुक्रवार को पटवारी-कानूनगो बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए सड़क पर उतरे।  कुल्लू जिला मुख्यालय में स्थित प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित होने के बाद पटवारी-कानूनगो ने अपनी नौ मांगों को लेकर शहर में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। 

विज्ञापन
Joint Rural Patwari and Kanungo Association took out a protest rally in Dharamshala
संयुक्त ग्रामीण पटवारी एवं कानूनगो संघ ने निकाली रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त ग्रामीण पटवारी एवं कानूनगो संघ के आह्वान पर जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर करने के खिलाफ पटवारी और कानूनगो पिछले एक सप्ताह से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को पटवारी-कानूनगो बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए सड़क पर उतरे।  कुल्लू जिला मुख्यालय में स्थित प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित होने के बाद पटवारी-कानूनगो ने अपनी नौ मांगों को लेकर शहर में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली।

विज्ञापन


रैली संयुक्त ग्रामीण पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के बैनर तले प्रदर्शनी मैदान से ढालपुर चौक, लाल चंद पार्थी कलाकेंद्र, जिला पुस्तकालय, कॉलेज चौक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू होते हुए उपायुक्त कुल्लू तक निकाली गई। संघ का कहना है कि प्रदेशभर में पटवारी और कानूनगो कर्मचारियों के दफ्तर की हालत खराब है।
विज्ञापन



ऐसे में प्रदेश सरकार बलवान कमेटी की सिफारिश को जल्द लागू करे और पटवारी कानूनगो संघ की मांगों पर गौर करे। धर्मशाला में भी स्टेट कैडर के विरोध में जिले के पटवारी और कानूनगो ने रैली निकाली।  शुक्रवार को पटवारी-कानूनगो सड़क पर उतरे। इस दाैरान शहर में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन में पटवारी व कानूनगो ने किया प्रदर्शन
 मांगों को लेकर नाहन में पटवारी-कानूनगो शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पटवारियों ने स्टेट कैडर का विरोध, बलवान कमेटी कि सिफारिशों को पूरा करने की मांग उठाई।

 बिलासपुर में गरजे पटवारी और कानूनगो
स्टेट कैडर के विरोध में पटवारी और कानूनगो अब सड़क पर उतर आए हैं। शुक्रवार को बिलासपुर में पटवारी और कानूनगो ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पटवारी कानूनगो ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने सरकार से स्टेट कैडर को वापस लेने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed