Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jogindernagar Municipal Council reached top-15 in cleanliness survey ranking

Shimla News: स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में टॉप-15 में पहुंची नगर परिषद जोगिंद्रनगर

Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar Municipal Council reached top-15 in cleanliness survey ranking
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में नगर परिषद जोगिंदनगर टॉप-10 की दौड़ के बेहद करीब आ पहुंची है। प्रदेश के 58 निकायों को स्वच्छता मापदंडों में पछाड़ते हुए टॉप-15 में जगह बनाई है।
विज्ञापन

कचरे के हॉट स्पॉट मिटाने के साथ शहरी क्षेत्र के नालों को भी साफ सुथरा करने में शीर्ष पर चल रहे स्थानीय नगर परिषद को गीले एवं सूखे कचरे के निष्पादन में भी बेहतर रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन

10 फरवरी से 18 मार्च तक के स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थानीय नगर परिषद की 12वीं रैंकिंग दर्ज की गई है। नगर परिषद भोटा, दौलतपुर, अर्की, रिवालसर, बैजनाथ पपरोला, सुजानपुर, चौपाल, तलाई, चुवाड़ी, भुंतर, ठियोग, जुब्बल, गगरेट के साथ स्थानीय नगर परिषद की रैंकिंग टॉप-10 के बेहद करीब आ चुकी है। मंगलवार को सफाई पर्यवेक्षक रविकांत और निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि करीब 40 स्वच्छता प्रहरियों के साथ स्वयं सहायता समूह की 70 से अधिक टीमों के अथक प्रयासों से नगर परिषद की रैंकिंग में सुधार हुआ है। हरसंभव सहयोग मिलने के बाद नगर परिषद प्रदेशभर के 58 निकायों में टॉप 15 में जगह बनाने में सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पहले पायदान पर निकाय को मिलेगा एक करोड़
प्रदेशभर में स्वच्छता कार्य को लेकर ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हो रही मॉनिटरिंग में पहला पायदान हासिल करने वाले निकाय को करीब एक करोड़ का इनाम मिलेगा। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कनिष्ठ अभियंता विपन कुमार ने बताया कि नौ अप्रैल तक चलने वाले इस सर्वेक्षण में नगर परिषद बेहतर कार्यप्रणाली से पुरस्कार हासिल करेगा। नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में पहला पुरस्कार हासिल करने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड पार्षद भी यथासंभव प्रयास कर रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed